Skip to main content

जो किसानहित के काम करेगा वही देश पर राज करेगा

हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा है कि 2019 का चुनाव किसानों का होगा और देश में उसी दल की सरकार बनेगी जो किसानों की उपज का पूरा मूल्य देगा। देश की आजादी के सात दशक और लोकसभाओं के 16 आम चुनावों में जो मुद्दे राजनैतिक दलों ने रखे उससे देश की 75 प्रतिशत आबादी खुश नहीं है। उसी का परिणाम है कि अनेकों दलों द्वारा की जाने वाली महंगाई और बेरोजगारी समाप्ति की घोषणायें झूठी साबित हो रही हैं। हमारे देश की कार्यपालिका हो या विधायिका दोनों ने अब तक अपना और पूंजीपतियों का ही विकास किया जिससे देश में आर्थिक विषमता बढ़ी, न तो बेरोजगारी कम हुई न ही महंगाई।
हमारे देश की राजनीति अब पूरी तरह से पूंजीपतियों की गिरफ्त में आ रही है जो कुल आबादी के एक प्रतिशत भी नहीं हैं। इन पूंजीपतियों की सुझायी गयी राय के अनुसार ही सरकार की योजनायें बनती हैं लेकिन उनके उद्योग देश की दो-तीन प्रतिशत आबादी को भी रोजगार नहीं दे पाते हैं। उनका उत्पादन ऐसा कि अपने देश में बने सामान से सस्ता माल पड़ोसी बेचकर मालामाल हो रहा है और मौका पड़ने पर हमारा विरोध भी करता है। देश के प्रति यदि सच्ची भक्ति और योगदान किसी वर्ग का है तो वह है भारत का किसान।
किसान ही आनाज का उत्पादन कर देश को खाद्यान्न व्यवस्था में आत्मनिर्भर बनाता है और किसान का बेटा ही सीमा पर प्रहरी बनकर राष्ट्र की रक्षा करता है। जो राष्ट्रभक्त होता है वह राष्ट्र और समाज की सोचता है जबकि स्वार्थी तत्व केवल अपने वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधा शुल्कों के बारे में सोचते हैं। इस चुनाव में देश के किसान ने पहली बार अन्नदाता के बारे में सोचने वाले के पक्ष में मतदान करने का मन बनाया है।
कृषि और कृषक की समस्या ही देश की समस्या है, देश और समाज को खुशहाल बनाने के लिए कृषि उत्पादन का समुचित मूल्य देकर कृषक को सम्पन्न बना दिया जाये तो देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था सभी का समाधान स्वयं निकल आयेगा। प्रत्येक गांव को सड़क मार्गों से जोड़ा जाये तथा प्रत्येक पचास हजार की आबादी पर एक अरबन हाट के रुप में कृषि उत्पादन की क्रय-विक्रय व्यवस्था का प्रबन्ध किया जाये। जो सरकारें देश की सत्तर प्रतिशत आबादी के उन्नयन की योजना जनता को देगी जनता उसे ही केन्द्र की सत्ता के लिए चुनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...