Skip to main content

विकास का मुद्दा छोड़ गठबंधन के आधार पर होगा 17वीं लोकसभा का चयन

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है जो प्रत्येक पांच वर्ष में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के रुप में आयोजित किया जाता है, वैसे तो संविधान के अनुरुप इस चुनाव में देश की जनता अपने लिए समय की मांग के अनुरुप नियम और कानून बनाकर सत्ता का संचालन करने वाले प्रतिनिधियों का चयन करती है और नब्बे के दशक तक ऐसा ही हुआ भी है। कुछ समय से देश की सत्ता पर ऐसे लोगों की दृष्टि पड़ी जिनका देश की आजादी अथवा आजादी के बाद विकास में कोई योगदान नहीं रहा। जो अंग्रेजों के मुखबिर और देश को आजाद कराने वाले के कातिल के रुप में जाने जाते थे उन्हांेने बातें बनाकर देश की जनता पर ऐसा जादू किया कि जनता उनके झूठे वादों और 15-15 लाख के स्वार्थ में फंसकर देश का अहित कर बैठी। देश ने छः दशकों में जो उन्नति की थी वह सारी की सारी बीते पांच वर्ष में अवनति में बदल गयी और देश की अर्थव्यवस्था का यह आलम हो गया कि उंगली पर गिने चुने चंद लोगों को छोड़ कर पूरे देश की जनता संकटग्रस्त हो गयी। पूरे देश की आय घट कर गरीबी की रेखा की तरफ जा रही है और जो कच्छाधारी थे वे वातानुकूलित पांच-पांच मंजिली इमारतों के मालिक बन गए।
वैसे तो सत्ता का नियम है कि वह परिवर्तनशील होती है और देश की जनता भी कभी किसी एक दल को सत्तासीन न रख कर सभी दलों को देश की सेवा का अवसर प्रदान करती है और यही सोचकर जनता ने 2014 में सत्ता परिवर्तन किया था लेकिन जिस व्यक्ति और दल पर जनता ने विश्वास किया वह जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। वर्ष 2014 में भाजपा ने 36 दलों के साथ गठबंधन कर केन्द्र में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनायी, देश की जनता को उन्हांेने बडे़-बड़े आश्वासन दिए थे तो जनता ने भी दिल खोलकर बम्पर वोटों से विजयी बनाया लेकिन पूरा कार्यकाल बीतने के बाद तक भी केन्द्र की सत्तारुढ़ सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया परिणाम स्वरुप बीच में हुए उप चुनावों में जनता ने नकार दिया। 2014 से लोकतंत्र के इस महापर्व में एक ऐसी परम्परा पड़ी कि चुनाव किसी विकास के मुद्दे पर न होकर दूसरे दल और विपक्ष की बुराई के आधार पर जीता गया और पूरे पांच साल तक दूसरों की बुराई का ही दौर चलता रहा। परिणाम स्वरुप लोकसभा के उपचुनाव एवं तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी दूसरे दलों ने सत्तारुढ़ दल की नाकामियों को बता कर चुनाव जीत लिया और वर्तमान चुनाव में भी सत्तारुढ़ दल की नाकामियों के आधार पर ही लड़ा जाने की उम्मीद है क्योंकि जनता भी अब विकास को भूलती जा रही है। जिस पार्टी ने विकास और जनहित के काम करवाये उसे जनता ने उस समय भले ही तवज्जो नहीं दी लेकिन अब जनता दोबारा उसी पार्टी की तरफ लौटने का मन बना रही है इसीलिए गठबंधन का जवाब गठबंधन से देने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है और 28 मार्च से पहले चरण के चुनाव की रणभेरी प्रारम्भ हो जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...