Skip to main content

समाजवादी सरकार का एक्सप्रेसवे देश का गौरव: एन.एस. यादव

बरेली। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार एवं शोषण निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.एस. यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त राजनेताओं को जनता वोट की चोट से बेनकाब करे और जिन राज नेताओं के कार्यकाल में विकास और जनहित के कार्य हुए हों उन्हें दोबारा सेवा का अवसर देकर देश और प्रदेशों को उन्नति के पथ पर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करे। जो राजनेता एक-दूसरे पर चोर और भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहे हों उनको सत्ता की भागीदारी से अलग रखकर ईमानदार एवं कर्मठ जन प्रतिनिधियों का चयन करें।
प्रेस को जारी एक बयान में एन.एस. यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर चोर होने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर देश की राजनीति में गंदगी फैला रहे हैं जबकि वर्तमान केन्द्र सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में देश का कितना अहित किया वह किसी से छुपा नहीं है और जब हिन्दू-मुस्लिम तथा मंदिर कार्ड नहीं चला तो अब लाशों पर राजनीति कर दोबारा सत्ता की सवारी करने का माहौल तैयार किया जा रहा है जिसे देश की जनता भली प्रकार समझ चुकी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आम जनता से जुड़ा नेता तथा विकास पुरुष बताते हुए उन्होंने कहा कि आगरा से लखनऊ के बीच बना एक्सप्रेसवे भारत का पहला और उच्च गुणवत्ता वाला एक्सप्रेसवे है जिस पर हल्के और भारी वाहनों के साथ ही लड़ाकू विमानों को भी उतार कर राष्ट्र रक्षा के कार्यों को पूर्ण किया जा सकता हैै। सपा सरकार द्वारा बनाये गए एक्सप्रेसवे एवं लखनऊ मैट्रो को यूपी का गौरव बताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश के हर वर्ग की उन्नति के लिए जो विकास एवं जनहित के कार्य किए हैं उसको जनता आज भी याद करती है तथा वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध उत्तर प्रदेश की जनता अब दोबारा विकास पुरुष के नेतृत्व वाली सरकार के चयन का समय देख रही है। आसन्न लोकसभा चुनाव से पूर्व हुए सपा-बसपा गठबंधन को समय की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की 85 प्रतिशत जनता पर 15 प्रतिशत वाले तानाशाहीपूर्वक राज कर रहे हैं और दलित-पिछड़े तथा अल्पसंख्यकों को आपस में लड़वाकर बांटने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश के भाग्य का निर्माण करने वाला प्रदेश है जिसने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देकर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने का काम किया लेकिन दूसरे प्रदेश से आये एक व्यक्ति ने गंगा मैया के नाम पर राज्य की जनता को ऐसा छला कि पूरा देश उसका खामियाजा भुगत रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता अब केवल और केवल विकास कार्य करने वालों को ही सत्ता संचालन के लिए चयनित करेगी, चुनाव चाहे लोकसभा का हो या विधानसभा का, राज्य की जनता अब झूठे आश्वासन और कच्चे लालच में फंस कर किसी भी दल अथवा व्यक्ति के नाम पर मतदान नहीं करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...