हरिद्वार 4 फरबरी । समाजवादी विचारक तथा पत्रकार राम नरेश यादव ने कहा है कि देश की व्यवस्था संविधान से चलती है लेकिन धर्मनिरपेक्ष देश को जाति धर्म एवं हिन्दू मुस्लिम में बांट कर संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है । पूरा पूरा विकास की ओरपूरा बढ़ रहा है लेकिन भारत की जनता का ध्यान विकास से हटाकर उसको व्यर्थ के मसलों में उलझाया जा रहा है यह संघ की बहुत बड़ी साजिश है जिसको समय रहते पूरा नहीं किया गया तो देश दोबारा गुलामी और गरीबी के गर्त में समा जायेगा । देश की जनता ने जिस उम्मीद के साथ 2014 मे नई सरकार का चयन किया था उसने न केवल जनता को निराश किया बल्कि संस्कार, संस्कृति, संबिधान एवं संबैधानिक संस्थाओं की गरिमा, सभी को पलीता लगा दिया । देश की आर्थिक समानता, बेरोजगारी एवं सामाजिक तथा धार्मिक एकता सभी को बड़ा खतरा उत्पन्न किया जा रहा है । देश के धर्म निरपेक्ष स्वरूप को बदल कर इतना धार्मिक उन्माद फैला दिया गया कि यदि तत्काल राहत नहीं मिली तो देश साम्प्रदायिकता की आग में झुलस जायेगा । देश की जनता में विकास कार्यो से ध्यान हटा कर भेदभाव एवं प्रतिशोध की भावना का प्रादुर्भाव किया जा रहा है । नेता नेताओं के दुश्मन बन रहे ,पुलिस सी बी आई की दुश्मन बन रही सरकार गरीब, वेरोजगार, मजदूर तथा किसान की दुश्मन बन रही । प्यार और आत्मीयता सम्पूर्ण समाज से समाप्त कर दी गई, ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय ही देश को बचा सकते हैं ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...
Comments
Post a Comment