Skip to main content

लोकतंत्र को बचाने के लिए साम्प्रदायिकता से दूरी बनाये देश की जनता

समाजवादी विचारक एवं पत्रकार रामनरेश यादव ने कहा है कि राजनेताओं की विकृत हो रही वाणी से जनता को सावधान रहना होगा अन्यथा सत्ता सुख के स्वार्थी नेता धर्म और सम्प्रदाय का जहर घोलकर हिन्दुस्तान को 1947 वाली स्थिति में पहुंचाने में सफल हो जायेंगे। देश की स्वतंत्रता एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का अपमान वही कर सकता है जिसके परिवार अथवा पार्टी का कोई व्यक्ति आजादी की लड़ाई से न जुड़ा हो ऐसे लोग देश का संविधान, इतिहास और भूगोल बदलने का प्रयास कर रहे हैं देश की जनता को समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।
सत्ताधारी दल हो या विपक्षी राजनेता देश के राजा का स्वरुप होता है और ‘यथा राजा तथा प्रजा’ वाली कहावत काफी पुरानी है कि राजा की भाषा और कर्म जैसा होता है जनता का कार्य और व्यवहार भी वैसा ही बन जाता है। भारत लोकतांत्रिक देश है यहां जनता का अधिकार सर्वोपरि होता है लेकिन वर्तमान सरकार के राजनेता जनता को अपना गुलाम और अनुयायी समझ कर उनकी मानसिकता बदलने के लिए भाषा का अपभ्रंस पैदा कर रहे हैं। देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष के साथ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को समान रुप से स्वायत्तता प्रदान करता है लेकिन एक दल विशेष के नेता केवल हिन्दू हित की बात कर समाज में वैमनस्यता का वातावरण तैयार कर रहे हैं शायद इसलिए वे अंग्रेजों के पिछलग्गू रहे और उन्हें न तो भारत की स्वतंत्रता रास आ रही है न ही देश का संविधान। लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं और राजनेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति प्रारम्भ कर देश की जनता को गुमराह करना प्रारम्भ कर दिया है। धर्म के नाम पर देश को लूटने वालों से जनता को अब समय रहते सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि राम मंदिर के नाम पर देश की अधिसंख्य जनता का वोट लिया जा रहा है और मंदिर कभी नहीं बनेगा। लेकिन काम उल्टे हो रहे हैं। गंगा अपनी स्वच्छता स्वयं करना जानती है और बरसात की बाढ़ में गंगा सहित सभी नदियां अपने-अपने तटों को स्वयं साफ कर लेती हैं। जो गंगा सम्पूर्ण मानवता का कल्याण करती है उसका कल्याण साम्प्रदायिकता की भाषा बोलने वाला कैसे कर सकता है? जो भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम और सम्पूर्ण संसार को भवसागर से पार उतारने वाले है उनका घर सत्ता के स्वार्थी नेता कैसे बनवा सकते? जो राजनेता झूठे वादे और झूठा प्रचार कर सत्ता प्राप्त कर ले उससे कभी भी राष्ट्रहित की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। देश की जनता साढ़े चार साल से कैसा अनुभव कर रही है और देश किधर जा रहा है देश को राम के आदर्शों की आवश्यकता है न कि मंदिर बनाने की आवश्यकता है देश को पटेल के चरित्र की आवश्यकता है लेकिन उनकी मूर्ति बनवा दी, देश को रोजगार की आवश्यकता है सरकार ने रोजगार समाप्त कर दिए। देश की उन्नति आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ने से होती है लेकिन यहां हिन्दुओं को मुसलमानों से लड़ाने की बात हो रही है। देश की सत्तर प्रतिशत जनता गांवों में रहती है देश के विकास के लिए किसान और कृषि के विकास की आवश्यकता है लेकिन किसान और गरीबों पर करों का भार डालकर उनको दबाया जा रहा है और सरकारी कर्मचारी अधिकारी और राजनेताओं के वेतन भत्ते बढ़ाकर लोकतंत्र एवं संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश का भविष्य अब किसी राजनेता अथवा ब्यूरोक्रेट्स के हाथ में न होकर जनता के हाथ में है और देश को बचाने, देश के संविधान को बचाने और देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप को बचाने के लिए देश की जनता को स्वयं ध्यान में रखकर 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वविवेक से मतदान करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...