Skip to main content

देस की प्रगति के लिए किसानों को प्रोत्साहन दे सरकार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम नरेश यादव ने कहा है कि राष्ट्र के विकास के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारें कृषि एवं कृषकों को प्रोत्साहन दें | किसानों को बिचौलिओं से बचाकर कृषि उपज का सीधे तौर पर सरकार क्रय करे तो किसान स्वयं सम्पन्न हो जाये और जब तक भारत का किसान सम्पन्न नहीं होगा जब तक चाहे कोई सा इंडिया बना लो भारत सम्पन्न राष्ट्र की श्रेणी में आने वाला नहीं है प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि किसान किसी की कृपा या खैरात का मोहताज नहीं है, भारत में सर्वाधिक मेहनत किसान और सीमा पर देश की सुरक्षा किसान का बेटा करता है, लेकिन अब तक देश पर काबिज रही सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान को अपनी उपज और मेहनत का बाजिब मूल्य नहीं मिला, इसीलिए कृषक परेशान और उद्योगपति खुशहाल हैं। उद्योगपति को सस्ता श्रमिक और कच्चा माल मिल जाता है, वह अपने उत्पाद का मूल्य स्वयं निर्धारित करता है इसीलिए ख़ुशहाल है जबकि कृषि उपज का मूल्य सरकार निर्धारित करती है और खरीद सीधे न कर बिचौलिओं के माध्यम से करती है इसीलिए किसान गरीब और परेशान हैं।किसान यदि तिलहन की खेती करता है तो सरकार उसकी उपज नहीं खरीदती और विदेशों से रेडीमेड तेल खरीदकर उसमें मनचाहा सेंट लगाकर बिचौलियों के माध्यम से बिकवा देती है। सरकार किसान द्वारा पैदा किये गए आलू का मूल्य नहीं देती है, बिचौलिओं के माध्यम से दो से पांच रुपए किलो आलू खरीद कर बिचौलियों के माध्यम से दो सौ रुपये किलो चिप्स बना कर बिक़बा देती है।मेहनत किसान करता है और मुनाफा बिचौलिए लूटते हैं।किसान यदि अपना भाग्य बदलना चाहता है तो बिचौलिओं से बचे और अपने कृषि उत्पाद को उद्योग का दर्जा देकर स्वयं अपने भाग्य का विधाता बने, जब उत्पादन किसान करता है तो भंडारण और विपरण की व्यवस्था भी उसे अपने हाथ में लेनी होगी। किसान को अपना भाग्य बदलना है तो वह किसी भी सामंतशाही सरकार के भरोसे न रह कर किसान राजनेता के समर्थन में ही मतदान करे और अपने हितों की रक्षा करने वाली सरकार बनाये तभी देश और किसान की प्रगति होगी अन्यथा चंद स्वार्थी नेता एक दूसरे की बुराई और आलोचनाओ में भटकाकर सत्ता सुख भोगते रहेंगे, जिसने सरकार में रहते कोई विकास कार्य न किया हो किसान उसके पक्ष में मतदान न कर अपने बीच का नेता चुनें और अपना तथा देश का भविष्य उज्जवल करे. 

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...