Skip to main content

वाणी के अपभ्रंस ने गिरायी राजनीति की गरिमा

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि समाजवाद भारत की आवश्यकता है जबकि अलगाववाद बढ़ाने से देश को आतंकी गतिविधियों का सामना करना पड़ता है। संगठन में बड़ी शक्ति होती है और जब राजनेता एक-दूसरे की बुराई करने को ही अपना कर्तव्य मान लेते हैं तब कमजोर पड़ोसी भी हमलों की साजिश रचने लगते हैं। वाणी की कटुता और शब्दों के अपभ्रंस से व्यक्ति के चरित्र सभ्यता और गंभीरता का बोध होता है तथा जो राजनेता वाणी से गिर जाता है उसकी गरिमा गिरनी प्रारम्भ हो जाती है जो देश के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरती है।
प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि सत्तारुढ़ भाजपा में सम्मान की संस्कृति नहीं है चाहे पद कितना ही बड़ा मिल जाये इस दल का नेता पद की गरिमा पर कभी खरा नहीं उतर पाता है। भारत की जनता ने दोबारा भाजपा को पूरे कार्यकाल के लिए देश की सत्ता सौंपी लेकिन भाजपा का कोई भी नेता देश की जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। केन्द्र की वर्तमान सरकार ने देश का जो नुकसान किया उसकी पूर्ति आगामी दस वर्षों में भी नहीं हो पायेगी और धनहानि को अनदेखा कर दिया जाये तो भी जनहानि के कलंक को कभी भी धोया नहीं जा सकता है। भारत की जनता एवं विपक्षी राजनेताओं की देशभक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज संकट की घड़ी में पूर देश सरकार के साथ है लेकिन निर्णय लेना सरकार का काम है। कारगिल पर कब्जा हो या संसद भवन पर हमला, उड़ी का हमला हो या पुलवामा का सबसे बड़ा नरसंहार, ऐसी घटनाओं से देश की जनता आहत है। देश की जनता नोटबंदी का दंश झेल सकती है, जीएसटी की मार झेल सकती है, जो भारत का धन लेकर विदेश भाग गए वह घाटा भी झेल सकती है, किसी एक मूर्ति के लिए पड़ोसी देश को बड़ी धनराशि दे दी जाये उसे भी मजबूरन बर्दाश्त कर सकती है लेकिन अपने वीर सपूतों की नृशंस हत्या का दुःख अब जनता की सहनशीलता से ऊपर हो गया है सरकार को चाहिए भविष्य में इन घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...