हरिद्वार 4 फरबरी । समाजवादी विचारक तथा पत्रकार राम नरेश यादव ने कहा है कि देश की व्यवस्था संविधान से चलती है लेकिन धर्मनिरपेक्ष देश को जाति धर्म एवं हिन्दू मुस्लिम में बांट कर संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है । पूरा विश्व विकास की ओर बढ़ रहा है लेकिन भारत की जनता का ध्यान विकास से हटाकर उसको व्यर्थ के मसलों में उलझाया जा रहा है यह संघ की बहुत बड़ी साजिश है जिसको समय रहते समाप्त नहीं किया गया तो देश दोबारा गुलामी और गरीबी के गर्त में समा जायेगा । देश का भविष्य बिगाड़ कर विदेशों को मालामाल करने की बड़े पैमाने पर योजना चल रही है, राफेल डील, खाद्यान आयात और भारत का धन लेकर विदेशों में भाग जाने वालों पर कोई कार्यवाही न होना, विकास कार्यों को ठप्प तीस हजार करोड़ की मूर्ति खड़ी करना तथा राम मंदिर निर्माण के लिए अर्धकुम्भ जैसे धार्मिक आयोजन का राजनीतिकरण करना देश धर्म और संस्कृति के सामने बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो रहा है । देश में 70 प्रतिशत आबादी किसानों की है और उसको अपनी उपज के बाजिब मूल्य की आवश्यकता है, उसे कृषि उपज का उचित मूल्य न देकर प्रति परिवार मात्र 16 रुपये 70 पैसे की खैरात देकर अपमानित किया जाताज है, कृषि को प्रोत्साहन न देकर खाद्य तेल एवं दालों का विदेशों से आयात किया जाता है । देश की रक्षा करने वाली सेना को आधुनिक हथियार एवं लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है उसमें घोटाला किया जा रहा है । शिक्षित नौजवानों को नौकरी की आवश्यकता है लेकिन नोटबन्दी और जी एस टी लागू कर नौकरियां समाप्त कर दी गई और युवाओं से पकोड़ा बेचने को कहा जाता है । व्यापारी ग्राहक चाहता है लेकिन जनता के पास पैसा नहीं है न ही आय के साधन । किसान की उपज का बाजिब मूल्य देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं, उद्योग पतियों को 18 लाख करोड़ रुपये का प्रतिवर्ष पैकेज दिया जा रहा है । नीरव मोदी, माल्या जैसे 35 हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गये,15 बड़े पूजीपतियों का तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया । देश को गुलाम बनाने वालों को मजबूत किया जा रहा और देश को मजबूत बनाने वालों को कमजोर किया जा रहा, यही संघ और भाजपा की चाल है जिन्हें सत्ता से बेदखल करना देश की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...
Comments
Post a Comment