Skip to main content

अलगाववाद को त्यागकर समाजवाद से जुड़े देश की जनता: डॉ. एस.बी. यादव

बरेली। समाजवादी विचारक एवं शिक्षाविद् अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. श्यामबिहारी लाल यादव ने कहा है कि देश को विकास की आवश्यकता है जो समाजवाद से ही संभव है। मंदिर, मस्जिद एवं हिन्दू-मुस्लिम में बांटकर देश को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है और जिन लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा उनको जनता और देश की आजादी रास नहीं आ सकती।
प्रेस को जारी एक बयान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अर्द्धसैनिक बलों पर हुए आतंकी हमले को सरकार की विफलता एवं गलत नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता संभालना किसी अकुशल व्यक्ति या नकारात्मक विचारधारा वाले का काम नहीं है लेकिन समाज में बढ़ रही आर्थिक विषमता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अर्थ ही बदल दिया है जिस लोकतंत्र की स्थापना जनता के मताधिकार से होती थी उसको आज पूंजीपतियों के आर्थिक सहयोग से बनाया जा रहा है। जो घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं थे वे देश और प्रदेश के खेवनहार का दायित्व संभाल रहे हैं। देश और समाज को किस चीज की आवश्यकता है लेकिन ये नेता देश को किस तरफ ले जा रहे हैं इस पर जनता को पुनः विचार करना होेगा। जब देश का पालन पोषण करने वाला किसान और राष्ट्र की रक्षा करने वाला किसान का बेटा, सेना का जवान ही सुरक्षित नहीं है तो देश को किस मुंह से सुरक्षित कहा जा सकता है। जब संसद सुरक्षित नहीं रहा, देश की सीमा और सेना सुरक्षित नहीं तो सुरक्षित राष्ट्र कहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
समाजवाद को सृष्टि का पोषक बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान मेें समाजवाद शब्द को प्रमुखता के साथ प्रतिस्थापित किया गया है यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में 2012 से 2017 तक सेवारत रही समाजवादियों की सरकार ने राज्य की उन्नति और बेहतरी के रिकार्ड कायम किये। समाजवाद शब्द को साकार करते हुए ही समाजवादी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को समान सहूलियतें देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शिक्षा एवं चिकित्सा को समाज की मूल आवश्यकता समझते हुए ही छात्र-छात्राओं को लैपटाप, साइकिलें तथा कन्या विद्या धन जैसी अति महत्वाकंाक्षी योजनाओं का संचालन किया तथा त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए 108 एम्बुलेस सेवाओं से पूरे प्रदेश को लाभान्वित किया। किसी भी राज्य तथा देश की उन्नति के लिए कानून व्यवस्था का दुरुस्त होना जरुरी होता है राज्य की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समाजवादी सरकार के युवा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस विभाग का मनोबल ऊंचा करने के लिए डायल 100 सेवा का शुभारम्भ कर पुलिस को आधुनिक वाहन एवं हथियार उपलब्ध कराये, उनका यह स्वर्णिम कार्यकाल आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता याद कर रही है। विडम्बना यह है कि आज रोको-ठोको, फूट डालो और राजनीति करो, देश और धर्म को संकट आने का ‘हौआ’ दिखाओ और सदैव सत्ता में बने रहो की नीति ने देश की जनता का दिल तोड़ दिया है, देश की जनता अब केवल और केवल चुनाव का इंतजार कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...