Skip to main content

बजट में सरकार ने किया किसानों का अपमान

हरिद्वार 2 फरबरी ।समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 70 करोड़ में से 6 प्रतिशत मात्र 12 करोड़ किसानों को 17 रुपया प्रतिदिन देने की घोषणा के माध्यम से बड़ी वाहवाही लूटी है जिसे किसान अपना अपमान समझ कर दोबारा झांसे में आने वाले नहीं हैं । सरकार ने अपने ऊपर75000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने की बात कही है लेकिन बजट में केवल 20000 करोड़ रुपये का ही  प्राविधान किया है जो किसानों के साथ सीधा छलावा है ।
[4:46 PM, 2/2/2019] Ganga Ka Sandesh: केंद्र सरकार के बजट को राजनेता एवं व्यूरोक्रेट्स के हितों की रक्षा करने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि किसान किसी खैरात का मोहताज नहीं है, वह केवल और केवल अपनी मेहनत और लागत के अनुरूप अपनी उपज का मूल्य चाहता है जिसे सरकार न देकर उसको तरह तरह के प्रलोभनों में बहका रही है । किसानों के लिए 17 रुपये प्रतिदिन की खैरात को मेहनतकश अन्नदाता का अपमान बताते हुए उन्होंने कहा कि किसान यदि एक चाय और एक पकोड़ा खरीदता है तो उसे 20 रुपये देने पड़ते हैं, इसके अतिरिक्त आधा किलो दूध का मूल्य बीस रुपये, एक किलो आटे का मूल्य 25 रुपये तथा एक बीड़ी के बंडल का मूल्य भी 20 रुपये देना पड़ता है ।    किसान की रबी की फसल हो या खरीफ की दोनों फसलों की तैयारी में चार पांच महीने का समय लगता है, सरकार किसान की आय दोगुनी करने की बात तो कहती है लेकिन किसान की मेहनत मजदूरी और लागत का भी पूरा धन उसके खाद्यान्न उत्पादन के रूप में नहीँ देती है । केंद्र सरकार पूजीपतियों को तो पैकेज देती है लेकिन जब किसान का नाम आता है तो सरकार बजट का रोना रोने लगती है । इस बार भी सरकार ने कई विभागों के बजटों में कटौती की है लेकिन किसान की उपज का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया । अब तक केंद्र में काबिज रहीं सभी सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की उपज को सरकार सीधे न खरीदकर बिचौलिओं  के माध्यम से घोषित मूल्य से कम कीमत पर खरीदती है और किसान यदि भंडारण कर ले तो उसे नुकसान पहुचाने के लिए ही अनेकों राज्य सरकारें किसान की उपज पर सब्सिडी देकर दो रुपये किलो गेंहू तथा तीन रुपये किलो चावल सरकारी सस्ता गल्ला बिक्रेताओं के माध्यम से बिक़बाकर किसान पर चौतरफा मार करती है । उन्होंने देश के किसानों से झूठे वादे एवं अपमान करने वाले अनुदान के झांसे में न आकर अपमान का बदला अपने वोट की चोट से लेने का सुझाव दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...