हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं उत्तराखण्ड सपा के फ्रंटल संगठनों के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं से भेंटकर उत्तराखण्ड में पार्टी के पुर्नगठन पर चर्चा की वे उत्तराखण्ड में गढ़वाल एवं कुमांऊ मण्डल के एक सप्ताह के दौरे पर आए हैं तथा कार्यकर्ताओं के विचारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश देते सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में सपा कार्यकर्ता हों या राज्य की जनता किसी को भी अब उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व स्वयं संगठन की समीक्षा बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जन-जन से जोड़ने का कार्य करेगा। उत्तराखण्ड को भारत का सर्वोत्तम राज्य बताते हुए उन्होंने काह कि इस नए राज्य का सृजन ही समाजवादी पार्टी ने किया था ताकि सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को अपने राज्य में सेवाओं के अवसर प्राप्त हों और स्थानीय नेता स्वयं राज्य के विकास में योगदान दें लेकिन अब तक जो दल सत्ता पर काबिज रहे उन्होंने नए राज्य निर्माण के सपने को भुलाकर स्वार्थ की राजनीति की जिससे राज्य का बड़ा अहित हुआ और बड़े पैमाने पर पलायन होने से पहाड़ खाली हो गए और मैदानों पर भार बढ़ गया, परिणाम स्वरूप राज्य की न तो आर्थिक स्थिति सुधरी न ही युवाओं को रोजगार मिला। समाजवादी पार्टी अब राज्य निर्माण का सपना पूर्ण करेगी। समाजवादी पार्टी को उन्होंने सबको साथ लेकर समाजवाद स्थापित करने वाला संगठन बताते हुए कहा कि समाजवादी लोग बिना किसी भेदभाव से सभी समाज एवं धर्म सम्प्रदाय को एकता के सूत्र में पिरोकर समान अधिकार और भागीदारी देने वाला संगठन बताते हुए उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर देहरादून में एक वृहद कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जाएगा और शीघ्र ही सपा के फ्रन्टल संगठनों की को जिम्मेदारियां दे दी जाएंगी। बैठक में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने राज्य संगठन के विषय में अपने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सजिद अंसारी, मौसम अली, दीनानाथ यादव तथा सुभाष कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

Comments
Post a Comment