अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश यादव ने कहा है कि आसन्न लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही मतदान हो और एक दूसरे की आलोचना करने वाले लोगों को जनता सिरे से नकार कर राष्ट्र हित में निर्णय ले। निर्वाचन आयोग को देश की 70%जनता तथा विपक्षी पार्टियों की बात को स्वीकार करते हुए राष्ट्रहित में निर्णय ले लेना चाहिए। लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर ही निर्णय लिए जाते हैं लेकिन हमारे देश का चुनाव आयोग पहली बार विपक्ष की बात को न मानकर केवल सत्ता पक्ष के इशारे पर ही कार्य कर रहा है, इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इससे पूर्व चुनाव आयोग को जनहित में निर्णय लेने के लिए आदेशित कर दिया था लेकिन आयोग की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। विपक्ष के बार बार कहने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना आयोग की संवैधानिकता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाता है। लोकसभा चुनाव में अभी इतना समय है कि मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की तैयारी की जा सकती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...
Comments
Post a Comment