Skip to main content

राष्ट्र में एकता व अखण्डता की मिसाल कायम करेगा सपा-बसपा गठबंधन-यादव




हरिद्वार, 16 जनवरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि 7समाजवाद से ही राष्ट्र की एकता व अखण्डता को मजबूती मिलती है और उत्तर प्रदेश में हुए समाजवादी पार्टी व बहुजन पार्टी के गठबंधन से देश की 80 प्रतिशत जनता सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे के बंधन में बंध गयी है। देश में सर्वाधिक आबादी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग की है और यही सब मिलकर देश में सरकार बनाने का काम करते हैं। देश की 80 प्रतिशत जनता को जब अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल जाएगा तो निश्चित ही देश एकता, अखण्डता और भाईचारे के मार्ग पर चलकर उन्नति और सम्पन्नता से ओतप्रोत हो जाएगा।
प्रैस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गठबंधन से देश में दूरगामी परिणाम सामने आएंगे क्योंकि देश की प्रगति में सर्वाधिक योगदान इसी 80 प्रतिशत आबादी का है जो मुख्य रूप से कृषि एवं ग्रामीण परिवेश की गतिविधियों से जुड़ी है। कृषि प्रधान देश में कृषि को प्रोत्साहन न मिलने का कारण ही देश विकसित राष्ट्रों की सूची से वंचित है तथा जाति, धर्म और क्षेत्रवाद जैसे शब्द ही राष्ट्र और समाज की अवनति के कारण बनते हैं। हमारे देश में बीस प्रतिशत आबादी ऐसी है जो सत्ता पर काबिज रहने के लिए समाज और राष्ट्र को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का काम करती है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण राज्य है जिसने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री भी दिए हैं। उत्तर प्रदेश में हुए गठबंधन के संदेश से पूरे देश में खुशी की लहर है तथा आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित जनता को ऐसा आभास हो रहा है कि भारत में संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक व्यवस्था की पुर्नस्थापना होगी। सपा-बसपा गठबंधन को दलित पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के समन्वय का संगम बताते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की भारत अब अनेकों सामाजिक विसंगतियों से मुक्त होकर विकास पथ पर अग्रसर होगा। देश की सत्ता पर अब तक काबिज रहे राजनेताओं के प्रयासों को राष्ट्र के समग्र विकास के लिए नाकाफी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत को विकास की आवश्यकता है लेकिन देश की जनता को मंदिर मस्जिद, अच्छे दिन, धर्म जाति, आरक्षण, सस्ता राशन, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना तथा मिड डे मील जैसे नाकारा और बेचारा बनाने वाले जुमलों से बिलमाया जा रहा है। जिस दिन देश का अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ा वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा उसी दिन से आरक्षण, कर्जमाफी तथा निःशुल्क चिकित्सा जैसे सभी मुद्दे गौंण हो जाएंगे और देश अस्थिरता के वातावरण से उठकर विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...