Skip to main content

यूपी में योगी ने दिया ब्राह्मणों को एक और झटका

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्राह्मणों को दूसरा बड़ा झटका देते हुए मठ-मंदिरों से अब पूजा पाठ का काम भी उनसे छीनने का काम शुरु कर दिया है इससे पूर्व उन्होंने सरकारी नौकारियों में मलाईदार पदों से हटाकर अपनी बिरादरी के कार्मिकों की तैनाती कर दी थी जिससे ब्राह्मणों में रोष व्याप्त हो गया था अब योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताकर दलितों को हनुमान मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए कब्जे करवाना प्रारम्भ कर दिया है।
विदित हो योगी आदित्यनाथ उत्तराखण्ड मूल के हैं और गढ़वाल के ऐसे जनपद के निवासी हैं जहां से यूपी एवं उत्तराखण्ड दोनों राज्यों में एक ही जनपद और एक ही जाति के दोनों मुख्यमंत्री हैं। उत्तराखण्ड में एक बहुत बड़ी विसंगति है कि यहां ठाकुर एवं ब्राह्मणों में पुरानी प्रतिद्वन्दता रही है दूसरी प्रतिद्वन्दता गढ़वाल और कुमांयू की है। योगी आदित्यनाथ एक संत ही नहीं राजनेता भी हैं वे जानते हैं कि जिस वर्ग की जनसंख्या मात्र दो-तीन प्रतिशत हो और वह राजनीति हो या ब्यूरोक्रेसी दोनों के मलाईदार पदों पर आसीन हो, उन्होंने इस परिपाटी को बदलने के लिए अब वोटबैंक की तरफ रुख कर लिया है। उत्तर प्रदेश में दलित वर्ग बसपा की मायावती का वोट बैंक माना जाता है उस वोट बैंक को तोड़ने के लिए ही योगी जी ने हनुमान जी को दलित बताया है हनुमान जी मूल रुप से वानर थे और जानवारों की कोई जाति नहीं होती है जाति तो मनुष्यों की भी नहीं होती, भगवान ने सभी को एक जैसा ही पैदा किया है बस मनुष्यों को जातियों में बांटने का काम किसने किया, अब उनको पता लग रहा होगा।
उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन हो रहा है और यह गठबंधन इतना मजबूत है कि दलित, ओबीसी और मुस्लिम जब एक मंच पर आ जायंेगे तो यूपी से भाजपा का सफाया तय है। संघ और भाजपा का काम ही समाज को बांटना है, दूसरों का गठबंधन तुड़वाना है दूसरी पार्टी के दो टुकड़े करवाना है इसी फार्मूले से भजपा सत्ता में आयी है चाहे यूपी हो, बिहार हो या उत्तराखण्ड। भाजपा का चुनाव जीतने का अपना अलग तरीका है और एक तरीका पिट जाता है उसका थिंक टैक कहलाने वाला संघ कोई न कोई नया तरीका सोच लेता है। योगी जी जानते हैं कि किसी भी वर्ग, जाति या सम्प्रदाय का व्यक्ति किसी पार्टी का बंधुआ नहीं होता है वह अपना भला सोचता है। दलित कभी कांग्रेस का वोट बैंक हुआ करते थे, दलितों का कांग्रेस से मोहभंग करने के लिए ही मायावती ने नारा दिया था तिलक, तराजू और तलवार इनके मारो जूते चार, बस दलितों को विश्वास हो गया कि बहिन जी उनकी हितैषी हैं। योगी जी ने हनुमान जी को दलित किसी भ्रम, भूलवश या गलती से नहीं कहा बल्कि ब्राह्मणों को नीचा दिखाने के लिए ही उन्होंने दलितों को हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने के लिए उकसाया। इतना ही नहीं आगे चलकर वे भगवान श्रीकृष्ण को यादव बताकर देश के सभी राधाकृष्ण मंदिरों पर यादवों का और भगवान राम को क्षत्रिय बताकर भगवान राम के मंदिरों पर राजपूतों का कब्जा करवा सकते हैं।
योगी जी पक्के राजनेता हैं उन्हें कोई फक्कड़, साधु या भिक्षावृत्ति वाला संत न समझे उन्हें मालूम है कि मोदी जी जब 15-15 लाख रुपये और अच्छे दिन आने का झांसा देकर प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो वे भी भगवान राम को सूर्यवंशी क्षत्रिय बताकर ब्राह्मणों के स्थान पर क्षत्रियों के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री तो बन ही सकते हैं। नेता नेता होता है वह राजनीति का विद्वान होता है उसे मालूम होता है कि आज के युग में कोई देशभक्त नहीं है, कोई परमार्थ या लोककल्याण के कार्य नहीं करता जिसका वोट लेना हो उसके स्वार्थ की बात उसके सामने रख दो समझ लो वोट पक्का।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...