हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जनपद हरिद्वार संगठन प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए डोर-टू-डोर जनसपंर्क अभियान चलायेगी, पुराने तथा नए सभी कार्यकर्त्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रोत्साहित करेगी इसके लिए सांगठनिक ढांचे में आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जायेगा तथा सक्रियता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। वे आज पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं की आवश्यक बैठक में पार्टी हाईकमान के निर्णय की जानकारी दे रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता अब कांग्रेस भाजपा का विकल्प चाहती है और तीसरे विकल्प के रुप में समाजवादी पार्टी जनता के दुःख दर्दों का सहारा बनते हुए नये राज्य निर्माण का सपना साकार करेगी। उत्तराखण्ड को नया राज्य बनाने में समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी देेते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही अपने कार्यकाल में उत्तराखण्ड के विकास के लिए अलग पर्वतीय विकास मंत्रालय की स्थापना की थी तथा नया राज्य बनाने के लिए विधिवत प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भेजा था। इतना ही नहीं 2013 में आयी केदारनाथ आपदा के समय उत्तराखण्ड राज्य की सर्वाधिक सहायता उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने की तथा संकट की घड़ी से राज्य को उबारने के लिए कर्मचारियों की पेंशन इत्यादि के रुके धन के रुप में तीन सौ करोड़ रुपये की एकमुश्त नकद सहायता की थी। उत्तराखण्ड की जनता समाजवादी पार्टी को दिल से चाहती है लेकिन राज्य के संसाधनों को दीमक की तरह चाटने वाले कुछ राजनेता जनता में नफरत के बीच बोकर दोनों हाथों से लूट खसोट करने में जुटे हुए हैं राज्य की जनता अब उनके काले कारनामों को जान चुकी है इसीलिए समाजवादी पार्टी अब व्यापक रुप से राज्य की जनता से जुड़ेगी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, सोनल पिं्रस, काजी चांद, हाजी शहजाद, नजाकत अंसारी प्रधान, अरविन्द कुमार, मंगता हसन, दिलशाद अब्बासी, मोहब्बत अंसारी, कम्यूम अली, इरफान सलमानी, आरिफ अंसारी, दीक्षांत शर्मा, अमित कौशिक, शादाब अली, तनवीर कुरैशी, शारुफ सलमानी, संदीप शर्मा तथा हरिओम बंसल इत्यादि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, सोनल पिं्रस, काजी चांद, हाजी शहजाद, नजाकत अंसारी प्रधान, अरविन्द कुमार, मंगता हसन, दिलशाद अब्बासी, मोहब्बत अंसारी, कम्यूम अली, इरफान सलमानी, आरिफ अंसारी, दीक्षांत शर्मा, अमित कौशिक, शादाब अली, तनवीर कुरैशी, शारुफ सलमानी, संदीप शर्मा तथा हरिओम बंसल इत्यादि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment