Skip to main content

गन्ना किसानों को लूटने नहीं देगी सपा : साजिद अंसारी

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी है जो चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान न कर क्रेशर मालिकों के माध्यम से आधे से भी कम कीमत पर गन्ना खरीद कर कृषि एवं कृषकों की उपज का बंदरबांट कर रही है। वे आज पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं को कृषकों की समस्याओं से अवगत करा रहे थे।
भाजपा सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता किसानों की आय दोगुनी करने की बातें करते हैं लेकिन किसानों की उपज को आधी कीमतों पर खरीद कर उनको कंगाल बनाने का काम कर रहे हैं। शुगर मिल किसानों को पर्ची नहीं दे रहा है लेकिन क्रेशर मालिकों से सांठ-गांठ कर कम मूल्य पर गन्ना खरीद रहा है। नया राज्य बनने के बाद कृषि का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है किसानों को बिचौलियों के माध्यम से लूटा जा रहा है यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति कुन्तल तय किया है लेकिन क्रेशर मालिक डेढ़ सौ रुपये प्रति कुन्तल गन्ना खरीद कर चीनी मिलों को 300 रुपये कुन्तल बेच रहे हैं, यह सारा काम नम्बर दो में गुपचुप तरीके से हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं से गन्ना कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहने का आवाह्न करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गन्ना कृषकों को बिचौलियों के माध्यम से लुटने नहीं देगी और किसानों से सस्ती दरों पर गन्ना खरीदने वाले क्रेशर मालिकों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूकंेगी। उन्होंने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि चीनी मिलों को हिदायत दे कि वो किसानों को सीधे पर्ची जारी करे। किसानों से सस्ता गन्ना लेने वाले क्रेशर मालिकों के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाही करे अन्यथा समाजवादी पार्टी सीधा संघर्ष करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, काजी चांद, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, सोनल पिं्रस, प्रधान नजाकत अंसारी, हाजी शहजाद, प्रधान बुन्दू हसन, मोहब्बत अंसारी, गुलसेर राजपूत, मंगता हसन, प्रधान अरविन्द कुमार, जैनेन्द्र कुमार, दिलशाद अब्बासी, फूल कुमार, कय्यूम अली, अमित यादव तथा मुनव्वर अंसारी सहित ग्रामीण अंचल से आये कई अनेकों गन्ना कृषक भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...