Skip to main content

कृषि प्रधान देश के विकास के लिए कृषि को बढ़ावा देना जरुरी

हरिद्वार। समाजवादी विचारक रामनरेश यादव ने कहा है कि कृषि भारत की आत्मा और ग्रामीण अंचल ही भारतमाता की वास्तविक तस्वीर है। देश की सत्तर प्रतिशत आबादी आज भी गांव एवं देहात में निवास करती है तथा भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जिसने अपनी स्वतंत्रता के बाद सबसे पहले खाद्यान्न में आत्म निर्भरता प्राप्त की। भारत में जिस दिन कृषि को अधिमान देने वाली सरकार आ जायेगी उसी दिन देश की सत्तर प्रतिशत बेरोजगारी एवं नब्बे प्रतिशत गरीबी की समस्या दूर हो जायेगी। देश में अब तक सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने उद्योगों, पूंजीपतियों एवं राजनेता तथा ब्यूरोक्रेसी के कल्याण की ही योजनायें बनायीं जिससे पूंजीपति, राजनेता एवं सरकारी कर्मचारी सम्पन्न हो गए और कृषक को आज भी अपनी उपज का लागत मूल्य नहीं मिल पाता है। जिससे पूरा देश सामाजिक विषमता का शिकार है। देश की 85 प्रतिशत जनता करों से दबकर महंगाई की मार झेल रही है और 15 प्रतिशत आबादी राजशाही जीवन जी रही है जिससे देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता, सरकार की नीतियों में बदलाव की आवश्यकता है, अब तक जिन राजनेता अथवा राजनैतिक दलों का देश पर शासन रहा उन्होंने पूंजीपतियों, राजनेताओं एवं सरकारी कर्मचारी तथा अधिकारियों के उन्नयन के ही नियम बनाये जिनसे देश और समाज का भला होने वाला नहीं है। देश में बेरोजगारी, भुखमरी और आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही है और जब तक भारत के गांवों में रहने वाली सत्तर प्रतिशत आबादी जो कृषि पर आधारित है उसके उन्नयन की योजनायें नहीं बनती देश कभी भी विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। देश की सवा सौ करोड़ जनता में राजनेताओं की संख्या एक प्रतिशत भी नहीं है जबकि चार प्रतिशत कर्मचारी सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी सेवाआयें में हैं। हमारे देश के  राजनेताओं का विशेष फोकस उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर रहता है उनमें भी तीन-चार प्रतिशत लोगों की ही रोजी-रोटी चल पाती है क्योंकि उद्योगपति अपने कर्मचारियों को मेहनत का पूरा पैसा नहीं देता है। हमारे देश की चार-पांच प्रतिशत आबादी ऐसी है जो लघु उद्योग, व्यापार तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े स्वरोजगार के माध्यम से अपना-अपना पोलन-पोषण करते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में केवल 15 प्रतिशत आबादी सुख, सम्पन्नता एवं विलासिता पूर्ण जीवन जी रही है जबकि शेष 85 प्रतिशत जनता में अधिकतम 10-15 प्रतिशत ही ऐसे हांेगे जो मध्यम श्रेणी का जीवनयापन कर रहे जबकि देश की सत्तर प्रतिशत आबादी अभावों में जीवन जीने को मजबूर है।
देश का धन व्यर्थ की योजनाओं मंे बर्बाद हो रहा है, मिड डे मील, बेरोजगारी भत्ता, वजीफा, किसानों की ऋण माफी और दो-तीन रुपये किलो गेंहू-चावल बेचने जैसी योजनाओं को तुरन्त बंद कर देना चाहिए ये सभी योजनायें विकास में बाधक और व्यक्ति को मेहनत तथा नकारा बनाने वाली है। देश को किसी राम मंदिर की आवश्यकता नहीं है न ही किसी वेतन आयोग की आवश्यकता है ये सब सामाजिक विषमता के कारक हैं इससे सामाजिक विषमता बढ़ती है और समाज के धर्मान्ध होने से साम्प्रदायिकता बढ़ती है। जाति और धर्म का भेदभाव तथा कट्टरता राष्ट्रीयता एकता में बाधक है। सामाजिक विषमता ही राष्ट्र की उन्नति में बाधक है परिणाम स्वरुप जो समर्थ और धनवान हैं वही और सुविधा सम्पन्न बनता जा रहे हैं और जो अभावों की जिन्दगी जी रहे हैं वह करों की मार और महंगाई झेलते-झेलते आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। राजनीति एवं ब्यूरोक्रेसी के आंकड़े दर्शाते हैं कि नेताओं के बच्चे ही नेता और पूंजीपति बन रहे हैं तथा सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के बच्चे ही आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, आईएफएस तथा चिकित्सक एवं इंजीनियर बनकर देश की गरीब जनता की खून-पसीन की कमाई पर मौज कर रहे हैं। हमारे देश के किसी भी उच्चाधिकारी के वेतन, भत्ते, आवासीय तथा वाहन तथा चिकित्सकीय सुविधाओं पर प्रतिमाह बीस से पचास लाख रुपये तक व्यय होता है जबकि कर्ज से दबे किसान और गरीब धनाभाव के कारण आत्मदाह करने पर मजबूर हैं जो कर देता है, खाद्यान्न उत्पादन करता है वह झोपड़ियों में फटेहाल रहता है जबकि राजनेता और ब्यूरोक्रेट्स शाही वातानुकूलित आवास एवं वाहनों में मौज मस्ती ले रहे हैं। भारत में लोकतंत्र है जिसे प्रजा का राज कहते हैं। जनता ही इस देश में राजनेताओं का चयन करती है और जनता ही अपने करों से राजस्व सरकारी खजाने में जमा कराती है लेकिन जो मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन जाता उसका खर्चा लाखों से लेकर करोड़ों रुपये प्रतिमाह हो जाता है। उसका रोटी, कपड़ा, मकान से लेकर शाही जीवन सब निःशुल्क हो जाता है वेतन उसकी पैत्रिक सम्पत्ति और भ्रष्टाचार करने का उसको अघोषित लाइसेंस मिल जाता है।
क्या विडम्बना है कि देश का मालिक बेहाल और नौकर मालामाल यह सब अब तक देश की सत्ता पर काबिज रही सरकारों की संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थपरता का परिणाम है। आज देश को कृषि तथा कृषकों को सम्मान देने वाली सरकार की आवश्यकता है इसके लिए ऐसी सरकार बननी चाहिए जो पिछली सरकारों की योजनाओं को बदलकर राष्ट्र और समाजहित की योजनायें लागू कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...