Skip to main content

विकास को नकार कर असत्य और अहंकार की पराजय हैं चुनाव परिणाम

हरिद्वार। समाजवादी विचारक रामनरेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों में भाजपा को मिली पराजय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नियति और नीतियां जिम्मेदार हैं जिसे कांग्रेस की विजय न मानकर नरेन्द्र मोदी के अहंकार एवं असत्य की पराजय के रुप में देखा जा रहा है क्योंकि असंवेदनशीलता, असत्य, अहंकार, तानाशाही, भ्रष्टाचार और भय का वातावरण जब सभी एकत्र हो जाते हैं तो पतन का कारक बनते हैं। वर्तमान चुनाव परिणाम सीधे-सीधे अहंकार के पतन के प्रमाण हैं जो कांग्रेस और भाजपा दोनों को आयना दिखा रहे हैं। पूरा चुनाव विकास के मुद्दे से अलग था, जो काम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व किया था वही काम राहुल गांधी ने इन विधानसभा चुनावों में किया। विकास न तब था न अब बिना विकास के चुनाव जीतना देश, लोकतंत्र और संविधान सभी के लिए खतरा है। देश की जनता को सोचना होगा कि जो पार्टी विकास की बात न करे या केवल दूसरों की बुराई के आधार पर चुनाव लड़े तो उसे सिरे से नकार दे।
विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर आयी प्रतिक्रियाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केवल शिवसेना की टिप्पणी बेबाक है जिसने सीधे तौर पर इन नतीजों को अन्याय व असत्य की पराजय बताया है जबकि भाकियू ने किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया तो एक संत ने यहां तक कह दिया कि मंदिर नहीं बनाया तो और नुकसान होगा। कांग्रेस नेताओं ने इसे किसान, दलित, मजदूर एवं युवाओं के आक्रोश का परिणाम बताया तो केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सत्ता विरोधी लहर बताते हुए कहा कि राज्यों के चुनाव से लोस चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम ने मोदी मंत्र को फेल बताते हुए योगी एवं शाह को हटाने की मांग तक कर डाली। भाजपा हो या विपक्ष सभी दलों ने एक स्वर में मोदी की नियति एवं नीतियों को इस हार का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता एवं नेता सभी निराश हैं लेकिन मुंह नहीं खोल सकते, मोदी का अहंकार ही है जो राष्ट्र निर्माण मंे योगदान देने वाले जवाहर लाल नेहरु, इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी को स्वीकार नहीं कर रहे और न ही भाजपा को उठाने वाले राजनेता लालकृष्ण आडवानी या मुरली मनोहर जोशी जैसे को अधिमान दे रहे हैं।
मोदी की हिटलरशाही से देश का बच्चा-बच्चा नाराज है इसीलिए विकल्प के रुप में कांग्रेस को चुना, कांग्रेस को भी अपने अहंकार का पता राजस्थान और मध्य प्रदेश में चल गया यदि कांग्र्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया होता तो स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनती। कांग्रेेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में सपा से दूरी बनाकर रखी लेकिन यूपी में सपा से गठबंधन को तैयार है यह उनकी नेक नियति का नमूना है। 2019 का चुनाव जनता विकास के मुद्दे, विश्वसनीयता और उदारता के आधार पर जितायेगी तथा एक-दूसरे की बुराई कर चुनाव जीतने वाले दलों एवं नेताओं को जनता सीधे-सीधे नकार देगी। जनता अब भली भांति जान चुकी है कि राम मंदिर आम जनता का मुद्दा नहीं है केवल जाति विशेष का मुद्दा है जो राम मंदिर को व्यवसाय के रुप में चलाकर बड़ी मात्रा में दान का धन एकत्र करेंगे। सारे हिन्दू धन देंगे और जायेगा एक जाति की जेब में, यह देश की जनता का मुद्दा नहीं है। जनता यह भी जानती है कि किसानों की कर्ज माफी किसानों की समस्या का समाधान नहीं है। दो-तीन रुपये किलो गेहूं, चावल बेचना गरीबी निवारण का स्थायी समाधान नहीं है। शिक्षा समाज की आवश्यकता है मिड डे मील शिक्षा का शत्रु है और सरकारी प्राथमिक विद्यालय ऐसे सफेद हाथी हैं जो भावी पीढ़ी की बुनियाद कमजोर कर रहे हैं।
देश की जनता चाहती है सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे जिससे देश की सत्तर प्रतिशत बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो जायेगा। पूरी सरकारी मशीनरी भ्रष्ट है अब तो योजनाओं में पहले से ही कार्यपालिका और विधायिका का कमीशन जोड़कर स्टीटमेंट बनाये जाते हैं। ब्यूरोक्रेसी का भ्रष्टाचार देश और समाज में असमानता का वातावरण बना रहा है। भ्रष्टाचारी कर्मचारी या अधिकारी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हो और जांचकर्ता की भी जांच हो। शिक्षा का अधिकार सशक्त किया जाये तथा शिक्षा एवं चिकित्सा को व्यवसायीकरण से मुक्त किया जाये। यदि कोई राजनेता चाहे वह ग्राम प्रधान, पालिकाध्यक्ष हो या मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री यदि जन भावनाओं के प्रतिकूल कार्य करे तो उसे निर्धारित तिथि से पूर्व हटाने का अधिकार भी जनता के पास हो तभी देश और समाज का भला हो सकता है और देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखण्डता अक्षुण्य रह सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...