Skip to main content

उत्तराखण्ड की जनता चाहती है तीसरा विकल्प: रामनरेश यादव

     
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने आज पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक कर पांच राज्यों में आये विधानसभा चुनाव परिणामों पर मंथन किया तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य में समाजवाद का समावेश कर सत्ता में भागीदारी करने की रुपरेखा तैयार की। बैठक में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता के लिए खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्तराखण्ड में सपा को सम्मानजनक स्थिति में लाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को देश की जनता के विचारों से अवगत कराते हुए प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड सहित पूरे देश की जनता भाजपा से अत्यधिक परेशान और नाराज है जिसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हटाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत न मिलने के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व सपा-बसपा से गठबंधन कर लिया होता तो आज स्थिति ही कुछ और होती। उन्होंने उत्तराखण्ड में अपने संगठन की स्थिति मजबूत करने का आवाह्न करते हुए  कहा कि राजनीति हो या समाज, सम्मान उसी को मिलता है जिसकी अपनी स्थिति मजबूत होती है। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने मध्य प्रदेश में सपा प्रत्याशी की जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम सब को जनता के बीच जाकर उसके दिलों को जीतना होगा ताकि उत्तराखण्ड के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सत्ता में शिरकत कर सके, उन्होंने तीन राज्यों के चुनावी नतीजों को भाजपा के प्रति जनता का आक्रोश बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की जनता तो कांग्रेस और भाजपा दोनों से नाराज है लेकिन विकल्प के रुप में कोई तीसरा दल न होने के कारण ही यहां बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकारें बन रही हैं। हरिद्वार जनपद में संगठन की मजबूत होती स्थिति का ब्योरा देते हुए उन्हांेने कहा कि सम्पूर्ण जनपद में अब तक एक सौ से अधिक ग्राम प्रधानों से सम्पर्क किए जा चुके हैं जिसमें अधिकांश ग्राम प्रधानों ने सपा की नीतियों में विश्वास करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के सुझाव दिए जिन पर समाजवादी पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव तथा रुड़की नगर निगम के चुनावों में सपा निर्णायक स्थिति में होगी।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबली चौधरी ने बताया कि धीरे-धीरे महिलाओं का रुझान भी समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। पूर्व प्रवक्ता काजी चांद ने कहा कि सभी पुराने साथी अब दोबारा संगठन से जुड़ने लगे हैं तथा भारी तादात में युवाओं का आकर्षण समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने तथा संचालन काजी चांद ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, जिला कार्यालय प्रभारी मंगता हसन, म. शुभम गिरि, गन्ना समिति के डाइरेक्टर मोहब्बत अली, पदार्था के ग्राम प्रधान नजाकत अली, नसीरपुर कलां के प्रधान बुन्दू हसन, हरिओम बंसल, दिलशाद अली अब्बासी, विपिन महावीर, कय्यूम अंसारी, हाजी शहजाद तथा जितेन्द्र इत्यादि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...