Skip to main content

मोदी मैजिक समाप्तः फिर ले रहे राम मंदिर का सहारा

हरिद्वार। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है सो चढ़ ली, झूठ और भ्रष्टाचार की आग में इतनी जल गयी कि शायद यह हांडी कभी सत्ता के चूल्हे पर चढ़कर पकवान नहीं बना पायेगी। यह कहावत सिद्ध हुई है पांच राज्यों के सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव परिणामों से जहां की जनता ने भाजपा को नकार कर पुनः कांग्रेस में विश्वास जताया है। 2014 में भाजपा ने लोकसभा का चुनाव भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं किसानों को राहत देने के नाम पर लड़ा था जिससे मोदी के नाम की एक लहर बनी और उस लहर में नाचने, गाने वाले हों या औने-पौने जिसके नाम के सामने कीचड़ का लाल आ गया वह जीत गया लेकिन जब वादे पूरे नहीं हुए तो मोदी लहर भी समाप्त हो गयी।
देश की जनता को तो मोदी लहर की समाप्ति का पता 11 दिसम्बर 2018 को लगा लेकिन मोदी को स्वयं तथा उनके आका आरएसएस को इस बात का पता यूपी के उपचुनावों से चल गया था। संघ यह समझ गया था कि अब देश की जनता उनका झूठ समझ गयी है और 2019 का चुनाव जीतने के लिए फिर हिन्दू-मुस्लिम दंगा अथवा राम मंदिर का सहारा लिया जाये इस पर भाजपा दो माह पहले से ही कार्य प्रारम्भ कर चुकी है। कई स्थानों पर गायों को काट कर हिन्दू-मुस्लिम कराने की कोशिश की जा चुकी है लेकिन कामयाब नहीं हुए। संघ ने विहिप के माध्यम से अपनी संत मण्डली जिसे भाजपा का भगवा बिग्रेड के नाम से जाना जाता है उसे मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने का आदेश दे दिया है। कई संत अपने-अपने प्रकार से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग करने लगे हैं। धर्म संसदों के आयोजन प्रारम्भ हो गए है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों ने सत्ता के लिए पहले राम मंदिर को मुद्दा बनाया अब इलाहाबाद में आयोजित हो रहे अर्द्धकुम्भ को ही सत्ता प्राप्ति के लिए समर्पित कर दिया है और ऐसी रणनीति तैयार कर ली गई है कि प्रयाग राज में 2019 में आरम्भ हो रहे अर्द्धकुम्भ मेले का पूरा आयोजन ही 2019 के लोकसभा चुनाव पर फोकस करेगा।
मोदी लहर की हवा निकलनी शुरु हुई थी यूपी के फूलपुर, गोरखपुर कैराना और नूरपुर से लेकिन कम हवा की गाड़ी खिंचते-खिंचते जब राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पहुंची तो पूरी पंचर हो गयी। संघ पहले ही भांप गया था कि अब मोदी के नाम से 2019 का चुनाव नहीं जीता जा सकता है इसीलिए वह दोबारा राम की शरण में पहुंच गया था। नोटबंदी के बाद भाजपा इतनी बड़ी सम्पन्न पार्टी बन गयी है कि उसके पास अर्थ की कमी नहीं है देश की अर्थव्यववस्था कैसी भी हो? भाजपा पहले मीडिया को खरीद चुकी है अब अर्द्धकुम्भ को ध्यान में रखते हुए उसने संतों को मालामाल करने का मन बना लिया है इसीलिए सभी भाजपाई संत राम मंदिर-राम मंदिर चिलाते फिर रहे हैं और 14 जनवरी 2019 को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रयागराज में बड़ा निर्णय होने की संभावना है क्योंकि केन्द्र और राज्य दोनों में एक ही सरकार है। यह सब राम मंदिर के नाम पर भाजपा द्वारा किया जाने वाला ढकोसला है जो देश के 80 प्रतिशत हिन्दुओं का वोट लेने के लिए किया जा रहा है।
सत्य यह है कि संघ हो या विहिप, संत हों या सरकार अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना सकते क्योंकि भूमि के स्वामित्व का मामला न्यायालय में है और दूसरे की भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं कर सकता। सरकार अध्यादेश तब ला सकती थी जब भूमि उसकी होती, वह अधिग्रहीत कर सकती थी लेकिन जब सरकार का स्वामित्व नहीं तो अधिग्रहण की कार्यवाही कैसे करेगी? उसमें आयी आपत्तियों का निस्तारण करेगी इसके बाद मुआवजा देगी तब उसका मालिकाना हक बन पायेगा और इस सारी प्रक्रिया में वर्षों का समय लगता है भाजपा यह सब जानते हुए ही इसे साढे चार साल से लटकाये पड़ी थी उसे यदि मंदिर बनवाना होता तो साढ़े चार साल में सारी प्रक्रिया पूर्ण हो गयी होती और मंदिर निर्माण हो गया होता। मोदी ने 2014 के चुनाव पूर्व जो वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया तो मोदी मैजिक खत्म, राम मंदिर नहीं बन पायेगा और मंदिर नहीं तो वोट नहीं, हिन्दू वोट भी कटा, जब मोदी के पास कुछ बचा ही नहीं तो 2019 में विदाई तय।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...