Skip to main content

पप्पू बनाम गप्पू में उलझ कर गुम हो गया विकास का मुद्दा

हरिद्वार। देश पर कैसे गुजरे पांच साल यह सोचकर भारतमाता की आत्मा कराहने लगी है और चिंतित है कि उसके सूपतों को विकास से भटकाकर बुराई के मार्ग पर ले जाने का जिम्मेदार वह किसको ठहराये। भारत जिस अमजंस के दौर से गुजर रहा है वैसा वातावरण पूरे विश्व के किसी देश में आज तक नहीं बना। अब देश की जनता को इस बात पर भी सोचना होगा कि उसे विकास से किसने भटकाया। चुनावी वातावरण हो या सरकार का संचालन, हमारे राजनेताओं ने अपने शब्दकोष से विकास शब्द ही गायब कर दिया, देश में ऐसा वातावरण बना दिया कि बिना विकास की बात सुने ही जनता मतदान करने लगी तो कैसा होगा देश का भविष्य?
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से बिना चुनाव जीते ही घोषित प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभी रैलियों में केवल कांग्रेस की बुराई, कथित भ्रष्टाचार के चर्चे दोहराए और दो-तीन झूठे वादे किए बस जनता ने बम्पर वोट से विजयी बना दिया, परिणाम स्वरुप मोदी सरकार ने साढ़े चार साल तक देश की जनता को तंग करने, कर थोपने, देश की अर्थव्यवस्था कमजोर करने और विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए व्यर्थ की बातें बनाने के अलावा कुछ नहीं किया। नतीजा यह निकला कि देश के पांच साल बेकार हो गए और देश की जनता की मेहनत की कमाई के लाखों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए गए, कई लोगों को बड़ी-बड़ी धनराशि लेकर विदेश भगा दिया गया। पांच साल के इस नुकसान की भरपाई दस साल से पहले कोई माई का लाल नहीं कर सकता, दूसरी विडम्बना यह देखे कि पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के सर्वे को यदि सच माने जैसा कि 11 दिसम्बर को परिणाम आ रहे हैं उनमें भी विकास का कोई मुद्दा नहीं था। विधानसभा के चुनाव राज्य के विकास के मुद्दे होते हैं लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव सीधे तौर पर मोदी बनाम राहुल द्वारा की गई एक-दूसरे का बुराई के आधार पर लड़े गए। 2014 में मोदी जी कांग्रेस को बुरा बता लोकसभा का चुनाव जीत गए तो 2018 के विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री की बुराई के आधार पर जीत का डंका बजाया है। जैसे को तैसा मिला, यहां तक तो बात सही। जिसने जैसा किया उसने वैसा फल पाया यह भी सही लेकिन विकास की बात तो दोनों में से एक ने भी नहीं की। हमारे देश की जनता कितनी भोली है कि कभी मंदिर के नाम पर से मतदान कराया जाता वह कर देती, कभी हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर मतदान कराया जाता वह कर देती, तो कभी किसी चार पीढ़ियों के खानदानी नेता को पप्पू बताकर उससे ध्यान हटाया जाता जनता ध्यान हटा लेती है।
बातें बनाकर सत्ता छीनने वालों की बाजीगरी देखें कि हमारे देश के सबसे बड़े प्रदेश में एक जमीन से जुड़े नेता के शिक्षित पुत्र ने जो विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार का उदीयमान नेता है उसने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में आजादी के बाद से अब तक के सर्वाधिक और सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ, किसी वर्ग में निराशा नहीं थी, उस नेता का काम बोलता था इस बातूनी नेता ने वहां भी अपनी करामात दिखा दी। बिहार में विकास पटरी पर था वहां भी बर्बादी का मंजर बना दिया। उत्तराखण्ड में विकास की किरणों स्फुटित होना प्रारम्भ हुईं तो यहां भी दूसरी पार्टी में विभाजन करवा कर अपना वर्चस्व कायम कर लिया क्या आगे भी ऐसे ही देश चलेगा? देश की जनता 2019 का चुनाव विकास के मुद्दे पर जितायेगी या राम मंदिर से संतुष्ट होकर फिर देश के पांच साल बर्बाद करेगी?

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...