हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखण्ड से भावनात्मक एवं पारिवारिक लगाव है राज्य निर्माण के पूर्व से अब तक हिमालय के विकास के लिए जो कार्य सपा ने किए वे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहंेगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए उपकारों का जनता आज भी सम्मान करती है जबकि कुछ स्वार्थी नेता सपा की गलत छवि प्रस्तुत कर राज्य को लूट-लूट कर कंगाली के कगार पर पहंुचाने का कार्य कर रहे हैं।
18 वर्ष के युवा उत्तराखण्ड राज्य की दयनीय दशा और राजनेताओं की बढ़ी अपार धन संपदा का खुलासा करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि एक करोड़ की आबादी वाला उत्तराखण्ड राज्य लगभग पचास हजार करोड़ का कर्जदार हो गया है। कृषक और कृषि दोनों समाप्ति की ओर हैं, गरीब जनता का हक मारकर पूंजीपतियों को मालामाल किया जा रहा है, कांग्रेस-भाजपा ने उत्तराखण्ड को मुख्यमंत्री निर्माण करने वाली फैक्ट्री बना दिया है, जनता पहाड़ों से पलायन कर गयी राजनेता देहरादून में अय्याशी कर रहे हैं। अट्ठारह वर्षों से लगातार हो रही उत्तराखण्ड की उपेक्षा को अब समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसी नए राज्य को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए 18 साल का समय कम नहीं होता है लेकिन उत्तराखण्ड में कांग्रेस-भाजपा ने लूट-खसोट का जो ताण्डव किया उससे राज्य तबाही के कगार पर पहुंच गया है इस 18 साल की अवधि में केवल राजनेताओं का विकास हुआ अब समाजवादी पार्टी राज्य की जनता, राज्य के संसाधन एवं पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों का विकास कर हिमालय को भारत का भाल होने का गौरव प्रदान करेगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड के विकास में दिए गए योगदान का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए उन्हांेने कहा कि सपा के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव ने नया राज्य बनने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में अलग पर्वतीय विकास विभाग बनाकर बाकायदा एक मंत्रालय की स्थापना की थी और यूपी के पर्वतीय विकास मंत्री उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रुप में कार्य करते थे। उत्तराखण्ड की जनता ने जब यूपी सरकार में अपने लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की तो नेताजी ने उनकी मांग को स्वीकार किया परिणाम स्वरुप आज भी उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के समय के तीस प्रतिशत सरकारी कर्मचारी उत्तराखण्ड के हैं। नेताजी के सुझाव पर ही उत्तराखण्ड की जनता ने नए राज्य की मांग की जिसको यूपी की समाजवादी पार्टी की सरकार ने बाकायदा नए राज्य का प्रस्ताव बनाकर केन्द्र को भेजा तथा रमाशंकर कौशिक एवं विनोद बड़थ्वाल की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का ढांचा तैयार कराया एवं नया राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने विनोद बड़थ्वाल की अध्यक्षता में समिति बनाकर परिसम्पत्तियों के बंटवारे को सुलझवा कर उत्तराखण्ड को उसका वाजिब हक दिलाया।
देश को सर्वाधिक सैनिक उत्तराखण्ड ने ही दिए हैं उनके सम्मान के लिए केन्द्र में रक्षा मंत्री के रुप में नेताजी ने सेना के शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके मूल निवास तक ले जाकर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अन्त्योष्टि का प्राविधान कराया ताकि सैनिक परिवार गौरवान्वित हो सकें इतना ही नहीं उन्होंने सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र, ग्लेशियर तथा सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए विशेष सैनिक भत्ते का भी शुभारम्भ कराया। 2013 में केदारनाथ त्रासदी के समय भी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने सर्वाधिक सहायता राशि देकर उत्तराखण्ड का संकट की घड़ी में दिल खोकर साथ दिया। समाजवादी परिवार की सहृदयता का प्रमाण है कि उत्तराखण्ड की बेटी को सम्मान के रुप में सांसद जैसे पद पर निर्विरोध चुनवाकर समाजवादी पार्टी ने इतना सम्मान राज्य की मातृशक्ति को दिया जो किसी भी राजनैतिक परिवार या पार्टी ने नहीं दिया अब समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के विकास और पुर्नउत्थान के लिए पुनः कार्य करेगी।

Comments
Post a Comment