Skip to main content

सत्ता पाना जिसका धर्म हो वही असली राजनेता

हरिद्वार। देश और समाज पर राज करने का नाम राजनीति होता है, जो सबसे कठिन काम है जो राजनेता जीवन भर राजनीति करते हैं उन्हें नया बना नेता कब किनारे लगा दे इसका पूर्वानुमान उन्हें भी नहीं हो पाता है। राजनीति उस जटिल विधा का नाम है जिसमें न दोस्त का पता होता है न ही दुश्मन का। अपना ही नजदीकी मित्र या परिजन कब दुश्मन बन जाये कुछ पता नहीं होता है। राजनीति ही एकमात्र ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति कभी भी मास्टर नहीं बन पाता और न ही जीवन पर्यन्त किसी पद विशेष पर रह पाता है। किसी व्यक्ति का कोई ऐसा करतब जो सामने वाले के समझ में न आये वही राजनीति और वही जादू होता है। जिस प्रकार जादू की वास्तविकता कुछ और होती है उसी प्रकार राजनीति में हाथी के दांतों की तरह दिखाया कुछ जाता है और किया कुछ जाता है। जिसकी कथनी और करनी में अन्तर नहीं वह नेता नहीं, आजकल के जमाने में सबसे बड़ा नेता वही होता है जो कहे कुछ और करे कुछ। अतीत हमारे देश की राजनीति का गवाह है जितने चाहो प्रमाण मिल जायेंगे। जहां तक राष्ट्रीय राजनीति की बात है तो भारत में मुगलकाल से अब तक यही होता आया है सत्ता इतनी बुरी बला होती है कि इसमें बाप और भाई के रिश्ते भी चूर-चूर हो जाते हैं। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री बनने से पूर्व देश की जनता से जो वादा किया था वह प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरा नहीं कर पाये। आन्ध्र प्रदेश में चन्द्रबाबू नायडू ने अपने ससुर से सत्ता कैसे हथियायी किसी से छुपा नहीं है। बिहार में नितीश कुमार ने कभी लालूप्रसाद यादव तो कभी भाजपा से जो हाथ मिलाया उसके पीछे केवल सत्ता का ही खेल था। नरेन्द्र मोदी ने पहले अपने संगठन और बाद में प्रधानमंत्री बनने से पूर्व देश की जनता से जो वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया और अपने वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया। यूपी में मुलायम सिंह यादव ने पहले मायावती के साथ मिलकर सरकार बनायी और बाद में क्या हुआ पूरा देश जानता है। यूपी में सत्ता का स्वाद चखने के बाद अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह के साथ कैसा बर्ताव किया किसी से छुपा नहीं है। ये नजारे थे राष्ट्रीय राजनीति के। प्रदेश स्तरीय राजनीति में भी ऐसे ही उदाहरण बहुतायत में मिलते हैं।
उत्तराखण्ड में पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी राष्ट्रीय विचारधारा के राजनेता थे लेकिन मुख्यसेवक बनने के बाद उन्हांेने गढ़वाल और कुमायंू तथा ब्राह्मण एवं ठाकुर को किस विचारधारा से देखा, हरीश रावत जैसे मुक्त भोगियों के सीने पर हाथ रखकर देख सकते हैं। यूपी में मायावती ने पहले एक नेता के साथ बहन बनाकर सत्ता की साझेदारी की अब बबुआ के साथ बुआ बनकर सत्ता पाने की साझेदारी कर रही है, बहिन ने भाजपा के साथ भी राखी बांधने से लेकर सत्ता की साझेदारी की। परिणाम जो हो लेकिन सत्य है कि न उन्हें और न इन्हें ठौर। सत्ता की भूख पेट और शरीर दोनों भूखों से बड़ी होती है। सत्ता पाने के लिए नेता किसी भी हद तक जा सकता है, राजनेता का धर्म और ईमान सत्ता है इसके अलावा न उसकी कोई जाति है न ही धर्म। बात राजनीति की हो और स्थानीय स्तर को भुला दिया जाये तो चर्चा अधूरी मानी जायेगी। स्थानीय स्तर पर प्रत्येक शहर और जनपद के परिदृश्य अलग-अलग होते हैं।
स्थानीय स्तर की राजनीति की शुरुआत करते हैं अपने शहर हरिद्वार से जहां भाजपा के नेता तथा राज्य सरकार में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने वैसे ही पैठ बनायी है जैसी देश में नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश की भाजपा अपनी मुठ्ठी में बन्द कर ली तो हरिद्वार में मदन कौशिक का सिक्का चलता है यहां की भाजपा को मजपा के नाम से जाना जाता है। हरिद्वार में वही होता है, वही छपता है और वही चुनाव जीतता है जिसे मदन कौशिक चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...