Skip to main content

राम मंदिर का निर्माण देश और समाज की आवश्यकता?

हरिद्वार। जब धर्म का राजनीतिकरण हो जाये धर्म का प्रचार करने वाले संतवेषधारी दुष्कर्म के आरोपों में जेल जाने लगें तब धर्म के ठेकेदारों से धर्म को बचाने के लिए राजनेता या वर्ग विशेष को नहीं बल्कि जनता को पहल करनी चाहिए तथा धर्म की दुहाई देकर वोट मांगने वालों को सिरे से नकार देना चाहिए। जब-जब लोकसभा के चुनाव आते हैं एक पार्टी विशेष तथा उससे जुड़े भगवाधारी मंदिर-मंदिर की चिल्लपों मचाना प्रारम्भ कर देते हैं जबकि देश की जनता जानती है कि मंदिर निर्माण देश और समाज की मूल आवश्यकता नहीं है फिर भी जनता बार-बार इसी मुद्दे पर गुमराह होती रही है। जनता को व्यर्थ के मुद्दों पर भटकाने का काम बुद्धि एवं विवेक विहीन मीडया करती है।
मीडिया प्रचार का माध्यम होता है पक्ष नहीं इस नियम का पालन प्रिंट मीडिया तब तक करता रहा जब तक वह बुद्धिजीवियों के पास रहा, आजकल प्रिंट मीडिया पर पंूजीपतियों का कब्जा है जो समाज को सद्गति देने वाले समाचारों के स्थान पर समाचार-पत्रों के माध्यम से समाज को समाचारों के स्थान पर विज्ञापन पढ़ने के लिए बाध्य करते हैं यह जनता के मूल अधिकारों का हनन है क्योंकि जनता समाचार पढ़ने के लिए अखबार खरीदती है विज्ञापन पढ़ने के लिए नहीं। पत्रकारिता का दामन दागदार बनाने में रही सही कसर इलैक्ट्रानिक मीडिया ने पूरी कर दी। यही बुद्धि और विवेकहीन मीडियाकर्मी जेलों की शोभा बढ़ा रहे हैं कोई स्टिंग में जेल जाता है तो कोई ब्लैकमेलिंग करने में। देश और समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए आज तक इनमें से किसी को सम्मानित नहीं किया गया अलबत्ता फर्जी संस्थायें बनाकर ये लोग स्वयं सम्मानित हो लें यह अलग की बात है।
पूरा देश ही नहीं बल्कि समूचा विश्व जानता है कि राम मंदिर का निर्माण न तो देश की आवश्यकता है न ही समाज की, न ही किसी धर्म की। किसी भी विवादित स्थल पर इबादत की अनुमति किसी मजहब में नहीं है। भगवान किसी मंदिर में न होकर इंसान के मन और अर्न्तआत्मा में होते हैं। आज कितने लोग मंदिर और मस्जिद में जाते हैं? यदि जाते भी हैं तो देश में मंदिरों की कमी नहीं है और तीर्थस्थलों में तो सैकड़ों नहीं हजारों की संख्या में मंदिर मिल जायेंगे। प्रत्येक परिवार अपने घर में भी पूजाघर अलग से बनाता है इसके बाद भी मंदिर-मंदिर चिल्लाना देश की जनता को धर्म के नाम पर बरगलाने और उसकी धार्मिक भावनायें भड़काकर वोट की राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं है। विडम्बना यह है कि हमारे देश के साधु संत भी राजनेताओं के इशारे पर नाचने लगते हैं वे अपने-अपने धर्मस्थलों की मर्यादा पर ध्यान न देकर अयोध्या के विवादित स्थल पर मंदिर बनाने के लिए धरने प्रदर्शन और तरह-तरह की धमकी भरी बयानबाजी करने लगते हैं। कुछ राजनेताओं का काम जनता को बेवकूफ बनाना होता है और वे कई बार अपने मकसद में कामयाब भी हो चुके हैं क्योंकि जनता पता नहीं किन स्कूलों में शिक्षित है उसे भारत के संविधान और संसदीय प्रणाली का ज्ञान नहीं है। सरकार-सरकार होती है वह जो चाहे कर सकती है सरकार के लिए कोई कार्य मुश्किल नहीं होता है वह किसी भी मामले पर अध्यादेश लाकर उसे पूर्ण कर सकती है। सरकार जब नोटबंदी, जीएसटी और तीन तलाक पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं लाती? सरकार जनता को कभी बेवकूफ बनाती है जब वह बनने के लिए तैयार होती है। बनते रहो भावी पीढ़ी तुम से पूछेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...