Skip to main content

भारत के वैज्ञानिकों का है सनातन धर्म से छत्तीस का आंकड़ा

हरिद्वार। सनातन धर्म के पर्व हों या भारतीय सभ्यता की परम्परायें दोनों के विरोध में वैज्ञानिकों के मत और जनहित याचिकायें आती रहती हैं। उन याचिकाओं को स्वीकृत भी किया जाता है उन पर निर्णय भी होते हैं। हमारे वैज्ञानिक भी तरह-तरह की खोजें करते रहते हैं उनके मत भी कुछ ऐसे ही होते हैं जैसे जनहित याचिकाओं के निर्णय। सनातन धर्म के पर्वों में चाहे होली हो या दीपावली अथवा श्रावण मास का कांवड़ मेला सभी पर वैज्ञानिकों के शोध और जनहित याचिकाओं के निर्णय आते हैं और मीडिया भी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित करती है। विडम्बना यह है कि हमारे धर्मगुरुओं के उपदेश, भागवत कथा तथा रामकथा इत्यादि के प्रसारण का शुल्क इलैक्ट्रोनिक मीडिया का प्रतिघंटा लाखों में होता है लेकिन कांवड़ मेले में डीजे बजाना हो, होली पर रंग खेलना हो या दीपावली पर पटाखे चलाने पर हमारे संतों के बयान निशुल्क प्रकाशित और प्रसारित होते हैं। संत भी सहर्ष बयान दे देते हैं और समाचार पत्रों में अपने रंगीन फोटो के साथ छपे बयान पर खूब वाहवाही लूटते हैं, ऐसे ही होगी धर्म की जय?
दो-तीन वर्षों में दीपावली पर पटाखे न चलाने के लिए वायुमण्डल में प्रदूषण का बहुत बड़ा भूत खड़ा कर दिया जाता है कि दिल्ली का दम घुट रहा है, हरियाणा के किसान पराली जला रहे हैं लेकिन किस रिफाइनरी और उद्योग या चीनी मिल से कितना धुंआ प्रतिदिन छूट रहा है किसी वैज्ञानिक की निगाह वहां तक नहीं पहुंचती, हां चार पहिया वाहन निर्माण करने वाली कम्पनियों की जब गाड़ियां बिकनी बंद हो जाता है तो बकायदा जनहित याचिका पर निर्णय आ जाता है कि दस साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल की गाड़ियां अब नहीं चलेगी इनसे प्रदूषण फैलता है। अन्धाधुन्ध छायादार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपयोगी पेड़ कट रहे हैं इन पर न कोई प्रतिबंध और न ही पेड़ कटवाने के जिम्मेदार किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही, इस तरफ न तो किसी वैज्ञानिक का शोध हो रहा है न ही किसी की जनहित याचिका पर कोई निर्णय आ रहा। यदि किसी मंदिर में बलि होती है तो बलि प्रथा के विरोध में न्यायालय का निर्णय आ जाता है और कुर्बानी हो तो वह धार्मिक कार्य है धर्म में न्याय का हस्तक्षेप नहीं होता है।
किसान की पराली जलती है तो वायुमण्डल में प्रदूषण फैलता है और ईंट-भट्टों की चिमनी, शुगर मिल की चिमनी और गन्दा पानी निकलने से जो गंध फैलती है उससे वायमुण्डल पवित्र होता है। किसी शहर में डीजल के टैम्पो धुंआधार करते हैं तो उससे पुलिस और सरकार को राजस्व प्राप्ति होती है वहीं यदि बैटरी रिक्शा चलते है तो सरकार को बहुत बड़ी राजस्व हानि हो जाती है। दीपावली पर मिट्टी के दीपक की जगह-जगह चायनीज लड़ियां जलती हैं तो शहर और भवनों की शोभा बढ़ती है लेकिन जिन पटाखों में गंधक की महक से मच्छर और बरसात के कीड़े तथा दूषित वायु समाप्त हो जाती है उनसे प्रदूषण फैलता है क्योंकि दीपावली की रोशनी और पटाखों से बरसाती कीड़ों के समाप्त हो जाने से बरसाती बीमारियां डेंगू, मियादी बुखार, वायरल तथा स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां समाप्त हो जाती हैं तो डॉक्टरों की दूकानों पर मरीजों की भीड़ कम हो जाती है इसीलिए  तेल के दीपों और पटाखों से प्रदूषण फैलता है पहले हमारे पूर्वज कहते थे बरसाती कीड़े-मकोड़ों और मच्छर दीपावली का दीपक चाट कर मर जाते हैं। इसीलिए तेल के दीपक के स्थान पर मोमबत्ती और अब बिजली की सजावट चालू की गई है।
हमारे वैज्ञानिक यदि ऐसे ही शोध करते रहे तो हरिद्वार में भी गंगा जल आचमन के योग्य नहीं रहेगा, श्रद्धालु गंगास्नान करना बंद कर देंगे जिस प्रकार होली पर रंग खेलने वाला युवा शराब की बोतलों में व्यस्त हो जाते हैं उसी प्रकार गंगा और गंगाजल का नाम लेना लोग भूल जायंेगे फिर इन धर्मस्थलों और तीर्थस्थलों पर कौन आयेगा कांवड़ मेले में जल भरने? धर्मगुरु राजनेताओं की कठपुतली बन रहे हैं। नेताओं की मर्जी से ही धार्मिक आयोजन होते हैं और जिस धार्मिक आयोजन में कोई नेता नहीं आता उसे संत ही अधूरा मानते हैं। आज के संत धर्म से अधिक धन को महत्व देते हैं इसीलिए धार्मिक पर्वों का स्वरुप बदल रहा है। एक दशक बाद यहां क्या होने वाला है उसके कुछ अंश आगामी लेख में अवश्य पढ़ें।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...