हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने हरिद्वार निवासी रामनरेश यादव को समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। कुलदीप रावत ने आशा व्यक्त की है कि रामनरेश यादव अपनी योग्यता, अनुभवों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों के आधार पर राज्य में सपा को मजबूती प्रदान करेंगे और समाजवादी पार्टी राज्य की सत्ता पर अब तक काबिज रहे राजनैतिक दलों के विकल्प के रुप में उभर कर जनता का विश्वास अर्जित करेगी। इस अवसर पर शैफ अली सलमानी को भी समाजवादी पार्टी युवजन सभा का ज्वालापुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के हरिद्वार संगठन प्रभारी फैसल सलमानी ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता अब कांग्रेस और भाजपा दोनों से नाराज है इस बात का जायजा उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में लिया तो ज्ञात हुआ कि जहां-जहां भाजपा हारी है वहां विकल्प के अभाव में मजबूरन जनता को कांग्रेस के समर्थन में मतदान करना पड़ा। उन्होंने 18 साल से हो रही राज्य की दुर्गति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राज्य का विकास क्षेत्रीय पार्टी ही करती है। 18 साल बाद भी नए राज्य को अपने पैरों पर न खड़ा हो पाने के कारण बताते हुए कहा कि जो पार्टियां अब तक राज्य की सत्ता पर काबिज रही उनकी चाबी दिल्ली से घूमती है और दिल्ली वालों के लिए इस छोटे से राज्य की जनता से कोई सहानुभूति नहीं है।
समाजवादी पार्टी को उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड को समाजवादी पार्टी की आवश्यकता बताते हुए फैसल सलमानी ने कहा कि उत्तराखण्ड अलग राज्य निर्माण के लिए पहला प्रस्ताव यूपी की सपा सरकार ने ही केन्द्र को भेजा था तथा रमाशंकर कौशिक एवं विनोद बड़थ्वाल की अलग-अलग समितियां बनाकर विस्तृत रिर्पोट भी केन्द्र को भेजी थी। सपा ने नए राज्य का सृजन तो कर दिया लेकिन सपा को राज्य की सेवा का अवसर नहीं मिला। परिणाम स्वरुप नए राज्य निर्माण का सपना आज भी अधूरा है, इन 18 वर्षों के बाद भी राज्य निर्माण के उद्देश्यों को अधूरा देखकर समाजवादी पार्टी का दर्द छलका और स्थानीय निकाय चुनाव में जनता के दर्द से अपना दर्द जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से यह निर्णय लिया है कि समाजवादी पार्टी अब वृहद स्तर पर सक्रिय कार्यकर्त्ताओं का सृजन कर जनता से जुड़ेगी और आगामी विधानसभा चुनाव तक सम्पूर्ण उत्तराखण्ड को समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत कर देगी। समाजवादी विचारक रामनरेश यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के पद पर हुई अपनी नियुक्ति पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को वास्तव में एक क्षेत्रीय दल की आवश्यकता है और 18 वर्ष का समय बीतने के बाद भी कोई राज्य केन्द्र की वैशाखी पर आधारित हो यह चिंता का विषय है। उन्हांेने देश के विभिन्न राज्यों में हुए विकास का श्रेय वहां के क्षेत्रीय दलों को देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जब तक एक राष्ट्रीय दल का एकक्षत्र राज रहा राज्य का समग्र विकास नहीं हुआ और जब से वहां सपा-बसपा का उदय हुआ तब से विकास करने की होड़ लगी हुई है और आज उत्तर प्रदेश की गणना देश के उत्तम प्रदेश के रुप में हो रही है भले ही कुछ समय से वहां विकास के स्थान पर विनाश के बीज बोये जा रहे हों लेकिन यह सब क्षणिक है आगामी चुनाव के बाद वहां फिर विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष तथा प्रदेश सचिव सोनल पिं्रस, महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, प्रदेश प्रवक्ता रहे काजी चांद, जिला कार्यालय प्रभारी मंगता हसन, हरिओम बंसल, अमित कौशिक, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, इरफान सलमानी, शारुफ सलमानी, आरिफ अंसारी, शादाब अली, तनवीर कुरैशी, शिवम, संदीप शर्मा तथा कमल शर्मा सहित सभी कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बहुत बहुत शुभकामनाएं
ReplyDelete