Skip to main content

देश और समाज की उन्नति हेतु गद्दारों को सत्ता से दूर करे जनता

हरिद्वार। देश की जनता ने यदि अच्छे दिन देख लिए हों तो अब अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ जाये या फिर देश को गुलाम ही बनाना है तो 2014 एक बार फिर दोहरा दो, सबके खातों में 15-15 लाख रुपये आ जायंेेगे, किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी, बेरोजगारों को रोजगार मिल जायेंगे, कालाधन भी वापस आ जायेगा यदि किसी ने हमारा एक भी सैनिक मार दिया तो एक के बदले 10 सिर काट कर लाये जायेंगे, राम मंदिर बन जायेगा और कश्मीर से धारा 370 भी समाप्त हो जायेगी अन्यथा चौकीदार विदेशों की सैर करता रहेगा चुपचाप पाकिस्तान में जाकर बिरयानी खायेगा और बड़े-बड़े कर्जदार भारत से करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग जायंेगे। नोटबंदी से पूरी अर्थव्यवस्था चौकीदार की मुट्ठी में होगी और जीएसटी के माध्यम से कमाने खाने वालों को कंगाली की ओर मोड़ दिया जायेगा। इसके अलावा गुलामी के और कौन-कौन से संकेत हैं कुछ दिमाग पर भी जोर देकर देखना चाहिए, बहुत हो गयी अंध भक्ति यदि साढ़े चार साल में भूत नहीं उतरा तो यह जिन्न बनकर बार-बार प्रकट होता रहेगा।
हमारे प्यारे शिक्षित देशवासियों आज हम इस स्थिति में हैं कि किसी माध्यम के मोहताज न होकर हम स्वयं माध्यम हैं आप शक्तिमान और सुविधा सम्पन्न हैं अपने पूर्वजों के चरित्र और अतीत के इतिहास से सबक लो। जब कोई व्यक्ति सर्वशक्तिमान हो जाता है चाहे वह रावण जैसा चारो वेदों का ज्ञाता ही क्यों न हो उसे अंहकार हो जाता है और वह अपने बराबर किसी को नहीं समझता। त्रेता ही नहीं द्वापर में कौरवों ने भी पाण्डवों के साथ यही किया। 1975 में इन्दिरा गांधी ने भी देश की जनता के साथ यही किया। क्या आपको वैसा ही पसंद है अब तक हुआ या आप बदलाव चाहते हैं देश में प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता बहाल देखना चाहते हैं तो ध्यान रखना सत्ता किसी को लगातार मत देना और प्रचण्ड बहुमत से मत देना क्योंकि लोकतंत्र विपक्ष की मजबूती से चलता है सत्ता की शक्ति तो तानाशाही में बदल जाती है और संवैधानिक संस्थायें तथा पद सभी गौण हो जाते हैं इन साढ़े चार साल का अनुभव है कि चुनाव आयोग पर ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन कोई बदलाव नहीं। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सीमा लांघकर अपना दर्द रोया लेकिन कोई बलाव नहीं, राज्यों के गवर्नर एक दल विशेष के कार्यकर्त्ता के रुप में कार्य कर रहे और अब सीबीआई में जो हो रहा पूरा विश्व देख रहा है भारत का जुलूस निकल रहा है। यह सब सत्ता की मजबूती का परिणाम है।
अब तक का इतिहास रहा है कि गठबंधन की सरकार कभी तानाशाह नहीं बनी, कभी घोटालेबाज नहीं हुई और न ही किसी संवैधानिक पद पर संकट आया। जरा सोचो उत्तराखण्ड से नारायणदत्त तिवारी का पांच साल का कार्यकाल यदि माइनस कर दिया जाये तो शेष तेरह वर्षों की उन तेरह जनपदों में क्या उपलब्धियां हैं। हरिद्वार में 2010 के कुम्भ मेले में क्या हुआ? हरिद्वार का स्वरुप कैसा हो गया, न कोई पेड़ बचा, न सार्वजनिक मूत्रालय और न ही गली-मौहल्ले में कहीं पीने के पानी की व्यवस्था, शहर से सारे पेड़ कटवा दिए, सौन्दर्यीकरण के नाम पर नालियां ढकवा दीं लेकिन नालों को जल निकासी से नहीं जोड़ा, बरसात का पानी सड़कों पर होता है। गृहकर, सीवर कर, जलकर सब बढ़ा दिए, प्रतिबन्धित शहर होते हुए भी शराब के ठेके शहर की सीमा पर लाकर स्थापित कर दिए, अंग्रेजों के जमाने में बने नगरपालिका बायलाज का खुला उल्लंघन इससे भी अधिक देखने की तमन्ना है तो फिर नगरनिगम में बनवा दो उसी दल का बोर्ड?

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...