Skip to main content

भाजपा को क्यों वोट देगी जनता?

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक घटक है जो स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय से ही अपनी अलग विचारधारा के रुप में जाना जाता है। संघ के तत्कालीन कई नेताओं पर अंग्रेजों की जी-हजूरी तथा स्वतंत्रता संग्रमा सेनानियों की जासूसी करने के भी आरोप लग चुके हैं। भाजपा के पास कांग्रेस तथा अन्य दलों की बुराई करने के अलावा कोई विजन नहीं है। कांग्रेस की बुराई के आधार पर तथा देश की जनता से झूठे वादे कर भाजपा केन्द्र की सत्ता में काबिज हुई और विभिन्न राज्यों में अंग्रेजों वाली नीति फूट डालो और राज करो की योजना के तहत ही अन्य दलों से गठबंधन कर अथवा दूसरे दल को दो फाड़ कर सत्ता कब्जायी। केन्द्र हो या राज्य भाजपा के शासनकाल में जनता का हर वर्ग परेशान है किसी वर्ग, जाति या धर्म के लोगों के चेहरे पर मुस्कान नहीं है और तो और भाजपा के ही पुराने और निष्ठावान नेताओं को किनारे लगा दिया गया है तथा देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराकर 21वीं सदी को साधन सम्पन्न समाज प्रदान करने वाली कांग्रेस पार्टी तथा उसके राजनेताओं को ऐसे-ऐसे संबोधन प्रदान कर दिए गए हैं कि भारत के मुख्य राजनैतिक परिवार के उत्तराधिकारी को कुछ समाजद्रोही तथा आजादी के दुश्मन लोग पप्पू के नाम से पुकारने लगे हैं। ऐसे लोगों के हाथ में पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी देना देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा। देश की जनता आज दोराहे पर खड़ी है एक तरफ तो वे लोग हैं जिन्होंने देश को आजाद कराने में बलिदान दिए और आजाद होने पर देश तथा समाजद्रोहियों के हाथों अपनी हत्या का दंश झेला, पंजाब से आतंकवाद का सफाया करने के बदले में जान दी तो एक ने देश को सूचना क्रांति से जोड़कर 21वीं सदी का भारत निर्माण करने का सपना संयोजा तो अपनी कुर्बानी दी इतने बड़े राष्ट्रभक्त परिवार के उत्तराधिकारी को आज पप्पू के खिताब से नवाजा जा रहा है क्या यही भारत की सनातन संस्कृति है? जनता के लिए दूसरी तरफ वो लोग हैं जिन्होंने देश को आजाद कराने वाले महात्मा गांधी की हत्या करायी, नेताजी सुभाषचंद बोस द्वारा 1938 में की गई नेशनल प्लानिंग कमेटी की स्थापना को यादगार के रुप में बनाये रखने के लिए जिस कांग्रेस ने योजना आयोग का गठन किया था भाजपा ने उसका नाम बदलकर नेताजी सुभाषचंद बोस का भी अपमान किया। वर्तमान भाजपा उस विचारधारा का नाम है जो न तो अपने पुराने राजनेताओं को सम्मान दे रही न ही देश की जनता को। अब तक इस धर्म निरपेक्ष देश में सभी धर्मों को समान रुप से सम्मान मिलता आया है लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में धर्म को सम्मान देने के स्थान पर धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है और धर्म तथा जाति के आधार पर समाज को बांट कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे निर्णयों  ने देश की जनता के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है जिसका खुलासा कभी वर्तमान सत्ता के जाने के बाद ही होगा और इस नोटबंदी का प्रभाव भारत को तब तक कमजोर करता रहेगा जब तक आने वाली सरकार दोबारा नोटबंदी नहीं करेगी। जनता को आभास होने लगा है कि नए नोटों की छपाई मानकों के विपरीत हुई है। एक ही नम्बर के तीन-तीन नोट मिलना देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के संकेत के रुप में देखे जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...