Skip to main content

राज सिंहासन पर विराजमान हुए श्रीराम

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. के तत्वावधान में 18 दिन तक धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए चले रामलीला मंचन का आज श्रीराम राजतिलक के साथ समापन हो गया। श्रीरामलीला भवन में भव्य रुप में सजाये गए राम दरबार में वैदिक पूजन के साथ राजगुरु वशिष्ठ ने भगवान राम को तिलक लगाकर राज गद्दी पर आसीन किया, श्रीराम राज्याभिषेक पर तीनों माताओं ने हर्ष की अनुभूति व्यक्त की तथा श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीराम दरबार में आरती उतार कर देश में रामराज्य की स्थापना के साथ लोक कल्याण की कामना की।
भगवान श्रीराम के राजतिलक समारोह को सम्बोधित करतेे हुए श्रीरामलीला सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने कहा कि भगवान श्रीराम धर्म, मर्यादा एवं चरित्र निर्माण की प्रतिमूर्ति हैं और नैतिक पतन के इस युग में समाज को धर्म के मार्ग पर बनाये रखने के लिए रामलीला मंचन जैसे कार्यक्रमों के वृहद स्तर पर आयोजन की आवश्यकता है। श्रीरामलीला मंचन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जिसका चरित्र उत्तम एवं जीवन परोपकार के लिए समर्पित होता है समाज में उसी के चित्र की पूजा होती है और रामलीला कमेटी समाज को धर्म के सापेक्ष आचरण करने की प्रेरणा स्वरुप ही श्रीराम की लीलाओं का मंचन करती है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा ने श्रीरामलीला आयोजन में सहयोग देने वालों तथा रंगमंच पर पात्रता का अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को साधुवाद देते हुए कहा कि धर्म उसी की रक्षा करता है जो धर्म की रक्षा करता है और धर्म की क्षत्रछाया में सम्पूर्ण समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का समावेश हो इसी उद्देश्य के साथ प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है। भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का आवाह्न करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम को बाल्यावस्था में ही राजसी परिवार का परित्याग कर ऋषि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा हेतु जाना पड़ा, परिणय सूत्र में बंधने के साथ ही 14 वर्ष तक वनवास का आदेश हुआ। वनवास में अर्द्धागिनी का अपहरण हो गया और जब राजगद्दी पर बैठे एक व्यक्ति की छींटाकशी के बाद पुनः अर्द्धागिनी का परित्याग करना पड़ा। जिस अवतारी ने जीवन भर कष्ट सहे पर किसी से कोई शिकायत नहीं की। माता-पिता ही नहीं समाज के एक अधम व्यक्ति की वाणी का भी सम्मान किया इसीलिए श्रीराम की आज सम्पूर्ण विश्व में पूजा होती है और श्रीरामलीला कमेटी उनके इसी आदर्श को समाज में समाहित करने के लिए इस कार्यक्रम का प्रतिवर्ष आयोजन करती है।
भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक कर सम्पूर्ण समाज में धर्म की सामर्थ्य को समाहित करने की कामना करने वालों में प्रमुख थे श्रीरामलीला सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के मंत्री रविकान्त अग्रवाल, रामलीला कमेटी के महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, सुनील भसीन, विनय सिंघल, रविन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्रशर्मा, डॉ. संदीप कपूर, राहुल वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, अनिल सुखीजा, सुनील वधावन, विकास सेठ तथा डॉ. रमेश खन्ना सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने श्रीरामलीला सकुशल सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...