Skip to main content

बड़ी रामलीला ने किया भगवान श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन

        हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज भगवान श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें दिल्ली तथा सहारनपुर के प्रसिद्ध बैण्डों के साथ ही स्थानीय बैण्डों ने धार्मिक भजनों की स्वर लहरी के साथ राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघन के भव्य रुप में सजाये गए रथ से धर्मनगरी की जनता को अभिभूत किया।
शोभायात्रा से पूर्व श्रीरामलीला भवन से भगवान श्रीराम के रथ का शुभारम्भ करते हुए संस्थाध्यक्ष गंगाशरण मददगार के नेतृत्व में श्रीरामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवान की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा श्रीरामलीला भवन से प्रारम्भ होकर मोतीबाजार, बड़ा बाजार एवं हरकी पैड़ी से अपर रोड होते हुए पुनः रामलीला भवन में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा ¬का जहां सम्पूर्ण मार्ग में भव्य स्वागत हुआ वहीं रामलीला कमेटी द्वारा रामदरबार पूजन का प्रसाद भाजी स्वरुप असंख्य जनता में वितरित किया। भगवान राम बारात की यह पहली शोभायात्रा है जिसका प्रसाद धर्मनगरी के साथ ही बाहर से आये यात्रियों एवं राम भक्तों के माध्यम से सम्पूर्ण भारतवर्ष तथा विदेशों में भी जाता है।
श्रीरामलीला कमेटी के प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण तथा भरत मिलाप की लीला का दर्शन कराया जायेगा जिसमें नौका लीला में केवट को इतनी मार्मिक भूमिका में प्रस्तुत किया जायेगा कि सम्पूर्ण संसार को भवसागर से पार उतारने वाले भगवान को भी एक छोटी सी नदी पार करने के लिए केवट की नाव का सहारा लेना पड़ा। श्रीराम बारात शोभायात्रा में श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट तथा रामलीला कमेटी के जिन सदस्यों ने भाग लिया। उनमें प्रमुख थे गंगाशरण मददगार, कृष्णमूर्ति भट्ट, वीरेन्द्र चड्ढा, रविकान्त अग्रवाल, डॉ. संदीप कपूर, महाराज कृष्ण सेठ, सुनील भसीन, विनय सिंघल, कन्हैया खेवड़िया, रमन शर्मा, पवन शर्मा, मुरलीधर अग्रवाल, श्रीकृण खन्ना, राहुल वशिष्ठ, महेश गौड़, सुनील वधावन, मयंकमूर्ति भट्ट, विकास सेठ, विपिन वेदी, आदित्य नागर, दीपक भारती, विनोद नयन, डॉ. रमेश खन्ना, दर्पण चड्ढा, देवेन्द्र शर्मा, आकाश शर्मा, नीरज भसीन, विशालमूर्ति भट्ट, अजय वर्मा, रजत चड्ढा, मनोज सहगल, वीरेन्द्र गोस्वामी, मनमोहन सहगल, हरद्वारी लाल, ऋषि शर्मा, सुशील भसीन तथा नवल शर्मा। 

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...