Skip to main content

यह है मोदी का गुजरात माडल

हरिद्वार। दिल्ली में सीबीआई अफसरों की अदला-बदली को लेकर चल रही उठापटक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चार वर्षों में की गई तानाशाही की सारी पोल पट्टी खोल दी है और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद प्रधानमंत्री पर जितनी उंगलियां आज उठ रही हैं उतनी आजादी के सत्तर साल में अब तक किसी प्रधानमंत्री पर नहीं उठीं। न्यायपालिका का यही रुख रहा तो नरेन्द्र मोदी अब तक सत्ता संचालन के सर्वाधिक तानाशाह प्रधानमंत्री के रुप में जाने जायेंगे। सीबीआई और ईवीएम के माध्यम से अपने पक्ष में मतदान कराने, योजना आयोग का नाम और स्वरुप बदलने के साथ ही राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों का भी दुरुपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं।
सीबीआई हमारे देश की ऐसी सर्वोच्च संस्था है जिसके निदेशक की नियुक्ति भी प्रधानमंत्री कार्यालय, सर्वोच्च न्यायालय तथा नेता प्रतिपक्ष की सहमति से होती है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने विपक्ष एवं न्यायपालिका सभी के अधिकारों को ताक पर रखकर वहां भी अपने गुजरात वाले जाने-माने माडल का प्रयोग कर अपनी भद्द अपने आप पीट ली है। वास्तविकता यह कि नरेन्द्र मोदी देश के सबसे सम्पन्न और समस्या विहीन प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा कभी भी संसद के किसी सदन के सदस्य न रहकर सीधे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।
उन्होंने चार साल तक जमकर गुजरात स्टाइल में देश को चलाया और विदेशों की सैर की उन्हें केन्द्रीय सत्ता के संचालन का अनुभव नहीं था जो नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से ही स्पष्ट हो गया था। दिल्ली का नियम है कि चार साल तक ब्यूरोक्रेसी प्रधानमंत्री की कठपुतली बनकर कार्य करती है लेकिन सत्ता का पांचवां साल लगते ही ब्यूरोक्रेसी को सरकार बदलने का भय सताने लगता है और वर्तमान सरकार को पांचवे साल में कार्यपालिका अपनी अंग्रेजियत का असर दिखाने लगती है। इस पांचवें वर्ष में अधिकारी अपनी भावी नौकरी बचाने के लिए अपने अधिकारों को कर्तव्य परायणता से जोड़कर चलते हैं जैसा कि लोकसभा के उपचुनाव तथा अन्य मामलों में देखा भी जा चुका है।
भारत में पहली बार संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को एक दल विशेष और व्यक्ति विशेष की मंशा के अनुरुप कार्य करने वाले के रुप में देखा गया जो शायद अब ऐसा नहीं हो पायेगा क्योंकि आगामी वर्ष लोकसभा के चुनाव होने हैं और उन चुनावों में सत्ता बदल भी सकती है इसीलिए सभी संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही भी देखी जायेगी। सम्पूर्ण विपक्ष 2019 का लोकसभा चुनाव मत-पत्र के माध्यम से कराना चाहता है इससे पूर्व भी अन्य चुनावों में यह मांग उठी लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी विपक्षी नेता की एक न सुनी। इसी वर्ष के अन्त तक जितने संवैधानिक पदों का अब तक दुरुपयोग हुआ है सभी का खुलासा होने की उम्मीद है क्योंकि देश की जनता के विचार और भावनायें दोनों ही अब बदले-बदले से लगने लगे हैं। विपक्ष की बुराई और तरह-तरह की बातें बनाकर अधिक समय तक देश को नहीं चलाया जा सकता है, जब एक झूठ से पर्दा उठता है तो सभी झूठ नंगे हो जाते हैं और सीबीआई के बाद अन्य संवैधानिक संस्थाओं की आवाज भी न्यायपालिका तक अवश्य पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...