Skip to main content

बड़ी रामलीला ने किया रामजन्म की लीला का मंचन

हरिद्वार। भारतवर्ष की प्राचीन सनातन परम्परा से
वर्तमान पीढ़ी को गौरवान्वित करने वाली बड़ी रामलीला की आयोजक श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से सतयुग की उस व्यवस्था का दर्शन कराया जब न कोई राजनेता था और न ही कोई चुनाव होते थे सम्पूर्ण व्यवस्था का संचालन दैवीय सत्ता के अधीन था जिसे सतयुग कहते थे। श्रीरामलीला कमेटी ने उस सत्य के युग को समाज में समाहित करने के लिए आज विष्णु लोक, दशरथ दरबार तथा रामजन्म की लीला से दर्शकों को अभिभूत किया। श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट के संचालन तथा मुख्य दिग्दर्शक महाराजकृष्ण सेठ के निर्देशन में रंगमंच पर उस दृश्य को प्रस्तुत किया गया जिसमें राक्षसी अत्याचार बढ़ने से पृथ्वी थर्राने लगी और देवर्षि नारद के साथ देवताओं के राजा इन्द्र के दरबार में पहुंची जहां से सभी देवता विष्णु लोक पहुंचे और श्रीहरि को पृथ्वी के दर्द से अवगत कराया भगवान ने उन्हें शीघ्र ही धरती पर अवतरित होकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने अपने रंगमंच से त्रेता युग की उस संस्कृति का दर्शन कराया जब मैथुनसृष्टि नहीं थी और मंत्रसृष्टि से ही संतानोत्पति होती थी इच्छित वर की प्राप्ति के लिए तप करना पड़ता था तथा इच्छित संतान की प्राप्ति के लिए यज्ञ अनुष्ठान करना पड़ता था। अयोध्या के राजा दशरथ ने भी अपनी वृद्धावस्था से जब अपने राजगुरु वशिष्ठजी को अवगत कराया तो उन्होंने श्रंृगीऋषि के माध्यम से यज्ञ कराया और यज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही राजा दशरथ को पुत्रों की प्राप्ति हुई। भगवान श्रीहरि के धराधाम पर अवतरण के दुर्लभ दृश्य का दर्शन कराते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि भगवान जब चतुर्भुज रुप में प्रकट हुए तो माता कौशल्या ने उनसे बालरुप में अवतरित होकर माता-पिता को धन्य करने का अनुरोध किया तो भगवान ने मां के आदेश का पालन करते हुए बाल रुप में अपने दर्शन देकर अयोध्या धाम को ऐतिहासिक महत्व प्रदान किया। भगवान राम के बालरुप की आरती उतार कर भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्द्धन के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना करने वालों में प्रमुख थे गंगाशरण मद्दगार, वीरेन्द्र चड्ढा, रविकान्त अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, सुनील भसीन, विनय सिंघल, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, डॉ. संदीप कपूर, कन्हैया खेवड़िया, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, राकेश गोयल, नरेन्द्र शर्मा, सुनील वधावन, रमन शर्मा, अनिल सुखीजा, देवेन्द्र चड्ढा, विकास सेठ तथा महेश गौड़ सहित सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने रामजन्म का प्रसाद वितरित कर जन्मोत्सव की खुशियां मनायीं। श्रीरामलीला कमेटी के प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 8 अक्टूबर को पुष्प वाटिका, जनकपुरी तथा 9 अक्टूबर को रावण वाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद के अद्भुत दृश्य का मंचन होगा जिसमें परशुराम के रुप में जाने-माने कलाकार डॉ. राकेश खन्ना अपने अनुभवों की छटा बिखेरेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...