Skip to main content

वोट के बदले शराब क्यों पिलाते हैं प्रत्याशी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य में आजकल स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। राजनीति कितना बड़ा कारोबार बन गया है इसका अंदाजा राजनेताओं की चुनाव जीतने के बाद बढ़ी सम्पत्तियों के आकलन से लगाया जा सकता है। इस छोटे से चुनाव में टिकट की कितनी मारामारी चली, साम, दाम, दण्ड, भेद सबकुछ प्रयोग में लाया गया आखिर क्यों, क्या यह सब जनता की सेवा करने की भावना का जुनून है या नेता बनकर धनपति बनने के कारोबार की बुनियाद मजबूत करने का।
हमारे देश में कौन गरीब है और कौन-कौन रईस है, गरीब-गरीब कैसे बना और रईस-रईस कैसे बने तथा सूफी व्यक्ति शराबी कब बनता है। एक सीधा-सादा युवा शराब की लत कब पकड़ता है इन सब के पीछे चुनाव ही हैं देश में जब भी चुनाव आते हैं। 15-20 प्रतिशत नया शराबी पैदा हो जाता है। तीन-चार प्रदेशों में किए गए सर्वेक्षणों से यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव में प्रत्याशी मुफ्त की शराब बांटते हैं और नवयुवक एक सप्ताह की इस चुनावी अवधि में शराब पीने के आदी हो जाते हैं फिर पांच वर्ष तक अपने पैसे से खरीद कर शराब पीते हैं जिससे सरकार को सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति होती है इस सारी प्रक्रिया को संत समाज और सरकारी अधिकारी सभी जानते हैं लेकिन किसी का मंुह नहीं खुलता और न ही कोई कार्यवाही करता यही कारण है कि चुनाव की जीत हार का फैसला शराब करती है। नेता शराब पिलाकर वोट खरीदते  हैं और जनता शराब पीकर अपना वोट और जमीर दोनों बेच देती हैं यही कारण है कि आज न तो नेता ही जनता की आवाज सुनता न अधिकारी क्योंकि वे सब जनता की औकात जानते हैं। हर चुनाव में शराब की नदियां बहती हैं, दूध की क्यों नहीं बहती? क्योंकि दूध व्यक्ति को बुद्धि और विवेक प्रदान करता है जबकि शराब व्यक्ति की बुद्धि और विवेक दोनों को समाप्त कर देती है। शराब के सेवन से व्यक्ति की मानसिकता दूषित हो जाती है और वह अच्छे-बुरे का ज्ञान भूल जाता है तथा अंधभक्त बनकर ऐसे प्रत्याशी और पार्टी का चयन कर लेता है जो देश और समाज की दुश्मन बनकर उभर रही है। उत्तराखण्ड ही नहीं पूरे देश की जनता शराब पीकर वोट देने का नतीजा भुगत चुकी है और उत्तराखण्ड नया राज्य बनने के 18 वर्ष बाद भी बद से बदतर स्थिति में पहुंचा उसके मूल में भी कहीं न कहीं शराब ही है। इस प्रदेश की गिनती उन प्रदेशों में होती है जहां सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के समय ही शराब का सेवन कर लेते हैं और उनके उच्चाधिकारी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते। शराब उत्तराखण्ड के लिए अभिशाप बन रही है, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित चारधाम यात्रा मार्ग प्रतिबंधित होते हुए भी यहां शराब बिक रही है। हरिद्वार में नगर पालिका वायलाज का खुला उल्लंघन हुआ है जो ठेके शहर से पांच मील दूर होते थे वे शराब के ठेके अब शहर की सीमा में आ गये हैं यह प्रशासन और सरकार के काले कारनामों की बानगी है। देवभूमि उत्तराखण्ड और हरिद्वार की जनता यदि तीर्थस्थलों के लिए कुछ अच्छा चाहती है तो शराब बांटने वाले प्रत्याशियों का विरोध करे और जिनका झूठ सामने आ चुका है या जनता जिनकी कार्यशैली देख चुकी है उनके कार्य और व्यवहार के आधार पर चयन करे, युवा वर्ग शराब के बदले अपने वोटों का सौदा न करे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...