Skip to main content

निकाय चुनाव में किस आधार पर मांगेंगे जनता से वोट

उत्तराखण्ड सरकार काफी समय से न्यायालय का सहारा लेकर स्थानीय निकाय चुनाव टालती रही अंततोगत्वा चुनावी बिगुल बज ही गया। सरकार की मंशा का खुलासा पहले ही दिन हो गया जब चुनाव की कोई तैयारी न होने का प्रमाण इस बात से लगा कि नामांकन पत्र लेने वाले जब पहुंचे तो कहीं भी तैयारी पूर्ण नहीं मिली। फिलहाल सत्तारुढ़ दल ईवीएम पर भरोसा किए बैठा था लेकिन अब चुनाव मत-पत्र के माध्यम से ही होंगे। ईवीएम का इतिहास रहा है कि वह भारत ही नहीं विश्व के अन्य देशों में भी अपनी अविश्वसनीयता दर्शा चुकी है इसीलिए कई देशों ने ईवीएम के स्थान पर मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराने प्रारम्भ कर दिए हैं लेकिन हमारे देश में यह अब भी बहुत बड़ा अपवाद बना हुआ है। तानाशाही कोई भी चला ले लेकिन ईवीएम के सहारे कराये गए मतदान को सही नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उसके परिणाम में बदलाव संभव है जिसका प्रयोग अब तक केन्द्र की सत्ता में रही दोनों पार्टियां कर भी चुकी हैं। दोनों पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर लगाये जा रहे आरोप-प्रत्यारोपों से अब यह सिद्ध हो गया है कि ईवीएम के सहारे बेईमानी करना आसान है फिर भी ईवीएम में कमी पाई जाने के बाद अब किसी जिम्मेदार सरकारी अधिकारी को न तो नौकरी से हटाया गया न ही जेल भेजा गया इसका सीधा अर्थ है कि ईवीएम की सेंटिंग राजनेता उन भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर करते हैं जो राजकीय सेवा में केवल और केवल देश की जनता की मेहनत से कमाये गए धन को भ्रष्टाचार के माध्यम से लूट रहे हैं।
फिलहाल उत्तराखण्ड राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है और टिकट के दावेदारों के दिन का चैन और रातों की नींद खराब हो रही है, ये नेता टिकट पाने और चुनाव जीतने के लिए कितने बेताब हैं क्या इनके अंदर की राष्ट्रभक्ति और समाजहित की भावना जाग्रत हो रही है या पुराने नेताओं की तरह पांच साल में ही मालामाल होने के लिए बेताब हैं। जनता पुराने प्रतिनिधियों की कार्यशैली देखकर निर्णय ले और युवा पीढ़ी बोतलों में घुसकर मतदान का मन न बनाये।
देश, प्रदेश, जनपदों, शहरों और वार्डों की जनता की यदि याददाश्त उसके मस्तिष्क रुपी कम्प्यूटर की मेमौरी से यदि डिलीट न हुई हो तो वह अतीत के आधार पर आकलन करने के बाद ही मतदान का मन बनाये। जिस व्यक्ति विशेष के नाम पर जनता अपने लिए अच्छे दिनों की आस लगाये बैठी थी उस व्यक्ति ने कुर्सी पर बैठने के बाद क्या किया और आज भी क्या कर रहा है तो भविष्य में और क्या करेगा इस विश्लेषण को यदि नहीं किया गया तो हमारी भावी पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी, वैसे भी राजनेताओं के इसी चरित्र का प्रभाव है कि आजकल के बच्चे अपने मां-बाप को किसी प्रकार की तरजीह न देकर वे जो कर रहे हैं उस पर उन्हीं को कोस रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मां-बाप क्या कर रहे हैं इसका इल्म बच्चों को नहीं है बल्कि आजकल के बच्चे अपने मां-बाप से ज्यादा दिमाग रखते हैं वे भली प्रकार जानते और देखते हैं कि चुनाव के समय प्रत्याशी जब उनके घर पर आते हैं तो क्या-क्या देकर जाते हैं। बच्चे भी समझते हैं कि उसके बाप ने वोट के बदले नोट लिए और शराब पीकर अपने वोट की कीमत पहले ही वसूल कर ली तो भला नेता क्यों काम करेगा। बच्चों से ही मां-बाप को झूठ और फरेब की शिक्षा मिलती है कि उनके माता-पिता ने चुनाव के दस दिन मुख्य रुप से एक सप्ताह तक सभी प्रत्याशियों को वोट देने का झूठा आश्वासन दिया और सभी से उपकृत हुए। वोट किसको दिया होगा यह तो नहीं पता लेकिन उनके माता-पिता ने सभी प्रत्याशियों का एक सप्ताह तक खूब बेवकूफ बनाया यह बच्चों ने देखा है।
किसी भी राज्य में वहां तैयार किए गए वातावरण के लिए और परिस्थितियों के लिए सत्तारुढ़ दल को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। राज्य की जनता भी इस चुनाव में सत्तारुढ़ दल से जवाब मांगेगी कि उसने अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए क्या किया पूरे शहर की सड़के खुदी पड़ी हैं। हाईवे अधूरे हैं यातायात बाधित है शहर से लेकर गांव तब सड़कों पर धूल और गड्ढे हैं। मास्टर प्लान और अतिक्रमण के नाम पर शहर के व्यापारियों की दुकानें तोड़कर उनको बेरोजगार बनाया गया। पहले नोटबंदी और जीएसटी से उनकी कमर तोड़ी गयी, अब दुकाने ही तोड़ दी गई ले लो वोट! शहर में पेयजल का मूल्य बढ़ा सीवर कर कई गुना बढ़ा दिया गृहकर में बेहताशा वृद्धि की फिर भी वोट मांगने के लिए मंुह धोए बैठे हैं। क्योंकि इन्हांेने हया शर्म बेच दी है शुद्ध रुप से कलियुगी नेता बन गए हैं इसीलिए मतदाताओं को भी कलियुगी मतदाता बना रहे हैं शायद यही दिन देखने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादत देकर देश को आजाद कराया था।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...