Skip to main content

मंगला काली मंदिर पर हुआ यज्ञ एवं कन्या पूजन

हरिद्वार। शारदीय नवरात्र व्रत साधना की पूर्णाहुति पर आज मायापुर स्थित मां मंगला काली मन्दिर में स्वामी विवेकानन्द ब्रह्मचारी के सानिध्य में विश्व कल्याण महायज्ञ के साथ नौ कन्याओं का पूजन कर मां के प्रसाद से भक्तों ने अपना अन्तःकरण पवित्र किया।
यज्ञ की पूर्णाहुति से पूर्व भक्तों को संबोधित करते हुए मां मंगला काली मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी विवेकानन्द ब्रह्मचारी ने कहा कि शक्ति की उपासना से दैवीय शक्तियों का प्रादुर्भाव होता है और यज्ञ से वायु मण्डल पवित्र हो जाता है जिससे समाज नाना प्रकार की व्याधि एवं विसंगतियों से मुक्त होकर सुख, शांति एवं आरोग्य का जीवन व्यतीत करता है। शारदीय नवरात्र के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी देते हुए उन्हांेने बताया कि सनातन धर्म पर्वों का ऐसा गुलदस्ता है जो बदलते मौसम से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। नौ कन्याओं के पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि मां आदिशक्ति के नौ स्वरुप हैं तथा प्रतिदिन एक स्वरुप की पूजा होती है इसीलिए व्रत साधना की पूर्णाहुति स्वरुप देवी के नौ स्वरुपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर भक्तों को प्रसाद दिया जाता है।
यज्ञ की पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन के साथ सम्पूर्ण समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना करने वालों में प्रमुख थे हरीशचन्द यादव, प्रेमचंद सैनी, आशीष यादव, आलोक अवस्थी, यीशु यादव, रविश अबाना, आभा जैन, विमल वर्मा, सोनल प्रिंस, स0 बरयाम सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल, पं0 अधीर कौशिक, नीरज कुमार, विद्यावती भट्ट, राज ओबराय तथा रामनरेश यादव।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...