Skip to main content

बड़ी रामलीला का मंचन शुरू

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. अपना 93वां वार्षिकोत्सव भारत की प्राचीन संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति के अनुरुप समाज के सामयिक परिवर्तन एवं प्रेरणा के रुप में मना रही है जिसके रंगमंच पर उन्हीं प्रेरणादायी प्रसंगों को प्रस्तुत किया जायेगा जो हमारी युवा पीढ़ी को मर्यादित आचरण एवं चरित्रवान बनने की शिक्षा दें।
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट तथा मुख्य दिग्दर्शक महाराज कृष्ण सेठ द्वारा सम्पूर्ण कमेटी के मतानुसार बनायी गयी विषय सूची के अनुरुप रंगमंच का शुभारम्भ नारदमोह तथा इन्द्र दरबार से होगा एवं शुक्रवार को कैलाशलीला, रावण अत्याचार तथा वेदवती संवाद के बाद दशरथ दरबार में रामजन्म की प्रासंगिकता का दर्शन कराया जायेगा। रामजन्म एवं सीता जन्म से उस प्राचीन परम्परा का दर्शन होगा जिसमें महापुरुष अवतार लेते हैं और उनके परिणय की क्या प्रक्रिया होती थी। भारत की सनातन परम्परा का समाज में समावेश हो इसी उद्देश्य से 10 अक्टूबर को भगवान श्रीराम विवाह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।
श्रीरामलीला कमेटी अपने रंगमंच के माध्यम से समाज को भगवान राम के उस चरित्र का दर्शन करायेगी जिससे उन्हें राजा बनने के स्थान पर चौदह वर्ष का वनवास देकर लोक कल्याण के कार्यक्रमों में लगाया गया ताकि हमारी भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिले कि स्वयं कष्ट सह कर परोपकार करने वालों के चरित्र के आधार पर उनके चित्र की पूजा होती है तथा इंसान को भगवान का दर्जा प्राप्त होता है। रामलीला का दर्शन हमारे समाज को प्रेरणा देता है कि व्यक्ति कहीं भी अकेला नहीं होता, कभी असहाय नहीं होता और किसी भी कार्य को करने में अक्षम नहीं होता, इच्छाशक्ति दृढ़ एवं परोपकार की भावना हो और स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया व्यक्ति का प्रत्येक कार्य उसे यश, कीर्ति एवं सम्मान का पात्र बनाता है।
श्रीरामलीला कमेटी के प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि रंगमंच के सभी कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से 1 बजे के मध्य सम्पन्न हांेगे जबकि 19 अक्टूबर को रोड़ी बेलवाला मैदान पर गंगा तट से सत्य, परोपकार एवं सदाचार की विजय स्वरुप दशहरा पायता का भव्य आयोजन किया जायेगा जिसकी अद्भुत प्रस्तुति देशवासियों को अपने अतीत से गौरवान्वित करेगी। उन्हांेने बताया कि धर्मनगरी की इस रामलीला का दर्शन करने सम्पूर्ण भारतवर्ष के श्रद्धालु प्रतिवर्ष हरिद्वार आते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...