Skip to main content

समाजवादी युवजन सभा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने आशीष यादव


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरिद्वार निवासी सपा के कर्मठ युवा नेता आशीष यादव को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के आधार पर पुनः समाजवादी पार्टी युवजन सभा उत्तराखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस आशय का मनोनयन पत्र उन्हें सपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत तथा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने सौंपा तथा सपा महानगर कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
आशीष यादव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज में समरसता बनाने का काम करती है जबकि केन्द्र तथा अनेक राज्यों में सत्तारुढ़ एक दल विशेष की सरकारें धर्म एवं जाति के नाम पर साम्प्रदायिक्ता फैलाकर समाज को आपस में बांटने का काम कर रही हैं इसीलिए उनकी कार्यशैली से पूरे देश की जनता क्षेत्रीय राजनैतिक दलों की तलाश में है और उत्तराखण्ड में आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव में सपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी धार्मिक समरसता एवं आपसी भाईचारा बनाने में देश की पहले नम्बर की पार्टी है इसीलिए सभी धर्म एवं जातियों का इस पार्टी को समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में युवाओं को संगठित करने का दोबारा अवसर प्रदान करने के लिए दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में पहले नम्बर की क्षेत्रीय पार्टी बनकर उभरेगी। सपा शहर कार्यालय पर आशीष यादव को मिठाई खिलाकर स्वागत करने वालों मंे प्रमुख थे लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिलाध्यक्ष साजिद अली एवं राजेन्द्र पाराशर, लवदत्ता, अमित यादव, मौसम अली, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, रिंकू बंटी, राम सागर यादव, विजय यादव तथा मंगता हसन।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...