Skip to main content

स्त्री पर अत्याचार करने से बनते हैं युद्ध के आसार



हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से भारत में बढ़ती रक्ष संस्कृति को समाप्त करने के लिए नैमिशारण्य के अधिपति खर एवं दूषण का वध तथा सूर्पनखा की नाक काटने का रोमांचकारी मंचन किया एवं भगवान श्रीराम ने वन की भयावहता को ध्यान में रखते हुए माता सीता को अर्न्तध्यान कर उनके साये को अपने साथ रखने का निर्णय लिया।
श्रीरामलीला कमेटी ने आज सृष्टि के उस सत्य का दर्शन कराया जिसमें यह दर्शाया गया कि जब किसी स्त्री पर अत्याचार होता है तब संहार एवं सर्वनाश का योग बनता है तथा भगवान श्रीराम श्रीहरि के अवतारी थे इसलिए उनका चैन से रहना देवताओं को रास नहीं आता था, पंचवटी में कुछ ही दिन बीते कि रावण की बहन सूर्पनखा जिसके पति की रावण ने हत्या कर दी थी वह नैमिष अरणय में अपने भाई खर एवं दूषण के साथ रहती थी। सुन्दरी सूर्पनखा एक दिन वन में विहार करते हुए पंचवटी पहुंची जहां राम एवं लक्ष्मण को देखकर उसका मन डोल गया तथा बारी-बारी से दोनों वनवासी राजकुमारों के सामने उसने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया सृष्टि के विधान में मातृशक्ति को प्रसन्न रखने की व्यवस्था दी गई है जब स्त्री किसी से अप्रसन्न हो जाती है तो उसके जीवन के कष्टकारी क्षण प्रारम्भ हो जाते हैं। सुन्दरी सूर्पनखा का भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण ने न केवल शादी का प्रस्ताव ठुकराया बल्कि लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी यहीं से राक्षसों के विनाश की लीला का शुभारम्भ हो गया। सूर्पनखा अपनी कटी नाक लेकर अपने भाई खर एवं दूषण के पास गयी तो वे भी आग बबूला हो गए और राम-लक्ष्मण से अपनी बहन के अपमान का बदला लेने दलबल के साथ पंचवटी पहुंचे जहां भगवान श्रीराम ने दोनों को जीवन के झंझावातों से मुक्ति प्रदान की।
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट के संचालन तथा मुख्य दिग्दर्शक महाराजकृष्ण सेठ एवं दिग्दर्शक भगवत शर्मा ‘मुन्ना’ के निर्देशन में दिखाये जा रहे दृश्यों की भव्यता एवं प्राचीनतम स्वरुप की प्रस्तुति की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा दिन-प्रतिदिन दर्शकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। श्रीरामलीला कमेटी के प्रेस प्र्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि सोमवार को शबरी-राम दर्शन, सुग्रीव मैत्री तथा बाली वध की लीला का मंचन किया जायेगा। श्रीरामलीला के रंगमंच से नवरात्र साधना को साकार करने के लिए मुख्य दिग्दर्शक तथा संगीत दिग्दर्शक ने संयुक्त रुप से माता की भेंटे भी प्रस्तुत की। प्रतिदिन की लीला का शुभारम्भ गणेश वंदना तथा श्रीहरि के स्मरण से तथा विश्राम श्रीहरि के नारायण स्वरुप की आरती से होता है। भगवान की आरती उतार कर विश्व कल्याण एवं समाजोत्थान की कामना करने वालों में प्रमुख है गंगाशरण मददगार, वीरेन्द्र चड्ढा, रविकान्त अग्रवाल, सुनील भसीन, रविन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा, राहुल वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, रमन शर्मा, महेश गौड़, श्रीकृष्ण खन्ना, विकास सेठ, पवन शर्मा तथा सुनील वधावन।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...