Skip to main content

श्रीरामलीला कमेटी ने बढ़ाया सनातन संस्कृति का गौरव

हरिद्वार। विजयदशमी के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला तथा शक्ति उपासना के रुप में मनाया जाने वाला नवरात्र साधना का समापन हो गया है अब श्रीराम का राज्याभिषेक होना है जो आज हो जायेगा। पंचपुरी की विभिन्न रामलीलाओं में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा दर्शायी गयी लीला की दर्शकों द्वारा मुक्त कण्ठ से की गयी सराहना का ही परिणाम था कि रोड़ी बेलवाला में आयोजित विजयदशमी समारोह में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष तथा पूर्व जिला जज कवरसेन मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस रामलीला के आयोजन की तैयारियों में कमेटी के पदाधिकारी दो माह तक अनवरत प्रयासरत रहते हैं।
श्रीरामलीला सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा ने बताया कि भगवान श्रीराम की लीला को सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से ही सभी सदस्य एवं पदाधिकारी दो से तीन माह तक बेहतर आयोजन के प्रयास करते हैं। रंगमंच पर विभिन्न पात्रों के अभिनय से पूर्व उनका अनेकों बार परीक्षण किया जाता है तथा पात्रता के विपरीत या रंगमंच पर अनुशासनहीनता करने वाले पात्र को अभिनय से बाहर कर दिया जाता है जबकि पात्रता के अनुरुप अभिनय करने वालों को रामलीला मंचन की पूर्णाहुति स्वरुप होने वाले भगवान श्रीराम के राजतिलक के अवसर पर सम्मानित किया जाता है। श्रीरामलीला कमेटी में विगत चालीस वर्षों से सक्रिय रुप से जुड़े महाराजकृष्ण सेठ 1992 में रामलीला के निदेशक बन गए थे जबकि 2004 से लगातार मुख्य दिग्दर्शक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं, उनके साथ दिग्दर्शक के रुप में भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, रुप सज्जा से जुड़े अपने सहयोगियों के साथ रंगमंच का संचालन करते हैं। 
श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच पर जिन कलाकारों ने अपनी पात्रता का अतुलनीय प्रदर्शन किया उनमें श्रीराम के रुप में मनोज कुमार, लक्ष्मण-नरेश कुमार, सीता-संगीत, रावण, मेघनाद तथा केवट-मनोज सहगल, परशुराम-डॉ. रमेश खन्ना, मेघनाद तथा रावण-गुरजीत, सुग्रीव-जितेन्द्र खन्ना, अंगद-संजीव गिरि, राजदरबारी-विनोद नयन, नारद एवं जनक-अंकित तिवारी, मारीच-वीरेन्द्र गोस्वामी तथा हनुमान के रुप में अरुन वर्मा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच का संचालन महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट, मंत्री डॉ. संदीप कपूर तथा प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने संयुक्त रुप से किया। उपाध्यक्ष सुनील भसीन तथा सम्पत्ति कमेटी के मंत्री रविकान्त अग्रवाल ने पात्रों की प्रस्तुति, रुप सज्जा तथा आन्तरिक एवं बाह्य व्यवस्था का अपने जिन सहयोगी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बेहतर संचालन कर श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच को उत्तम प्रस्तुति का पर्याय बनाया उनमें प्रमुख हैं रविन्द्र अग्रवाल, कन्हैया खेवड़िया, नरेन्द्र शर्मा, राहुल वशिष्ठ, अनिल सुखीजा, रमन शर्मा, पवन शर्मा, श्रीकृष्ण खन्ना एडवोकेट, महेश गौड़, सुनील वधावन, नरेन्द्र चड्ढा, मयंकमूर्ति भट्ट, विकास सेठ, दर्पण चड्ढा, हरद्वारी लाल तथा देवेन्द्र चड्ढा सहित सभी सदस्यों ने आत्मीयता के आधार पर अपने दायित्वों का निर्वाह किया।  

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...