Skip to main content

श्रीरामलीला कमेटी ने असत्य पर सत्य की विजय स्वरुप दशहरा का किया आयोजन

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज गंगा तट के रोडी बेलवाला मैदान पर भव्य दशहरा पर्व का आयोजन कर असत्य एवं अहंकार पर सत्य एवं परोपकार की विजय को सार्थकता प्रदान करते हुए रावण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतलों का समारोहपूर्वक दहन किया। इससे पूर्व रोडी बेलवाला मैदान को राजसी अंदाज में युद्धभूमि के रुप में सजाया गया जहां राम और रावण अलग-अलग अपने रथों पर विराजमान होकर युद्धभूमि में उतरे।
दहशरा स्थल पर आमने-समाने दो मंचों को इस प्रकार सजाया गया जिसमें एक मंच पर रामादल की वानर सेना तो दूसरे पर राक्षसी सेना के साथ पहुंचा रावण भगवान राम के हाथों अपनी मुक्ति की कामना कर रहा था। दशहरा को विजयदशमी के रुप में जानने की औचित्य की जानकारी देेते हुए श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा तथा सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने बताया कि भगवान श्रीराम ने अयोध्या की बिना जनहानि एवं धनहानि किए वानर एवं भालू इत्यादि के सहारे लंका पर विजय प्राप्त की वहीं रावण ने भी भगवान श्रीहरि के अवतारी श्रीराम के हाथों अपनी मुक्ति के उद्देश्य की पूर्ति हेतु विजय प्राप्त की और उसकी मृत्यु के पूर्व ही लंका का राजा भी उसका भाई विभीषण बना। विजयदशमी उत्सव में आज सबसे बड़ा आकर्षण रावण-मेघनाद के पुतलों की विशालता एवं सजायी गयी आतिशबाजी का रहा। धर्मनगरी में यह पहला अवसर था जब आतिशबाजी का सम्पूर्ण संचालन रिमोर्ट कन्ट्रोल के सहारे किया गया।
इससे पूर्व गत रात्रि श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच पर कुम्भकरण-मेघनाद वध तथा सुलोचना विलाप की लीला का मंचन किया गया जिसमें कुम्भकरण को गहन निद्रा से जगाने तथा मेघनाद एवं लक्ष्मण के युद्ध को जिस प्राचीनशैली में प्रस्तुत किया उसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीरामलीला कमेटी ने अपने रंगमंच के माध्यम से जहां भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के तहत रामलीला के प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की छटा भी रंगमंच से बिखेरी हरिद्वार में रामलीला का यह पहला रंगमंच है जहां दृश्य बदलने में विलम्ब होने पर प्रत्येक राज्य की अलग-अलग लोक संस्कृति का उसी शैली में दर्शन कराया गया। रामलीला के सम्पूर्ण आयोजन में सफलता का श्रेय प्राप्त करने वालों में प्रमुख है सम्पत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार, मंत्री रविकान्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा, कृष्णमूर्ति भट्ट, नरेन्द्र चड्ढा, संदीप कपूर, श्रीकृष्ण खन्ना, महाराजकृष्ण सेठ, सुनील भसीन, विनय सिंघल, कन्हैया खेवड़िया, रविन्द्र अग्रवाल, अंजना चड्ढा, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, नरेन्द्र शर्मा, अनिल सुखीजा, रमन शर्मा, महेश गौड़, सुनील वधावन, मयंकमूर्ति भट्ट, विकास सेठ, राहुल वशिष्ठ, विनोेद नयन, डॉ. रमेश खन्ना, दर्पण चड्ढा, नीरज भसीन, विशालमूर्ति भट्ट, रजत चड्ढा, मनोज सहगल, वीरेन्द्र गोस्वामी, मनमोहन सहगल, हरद्वारी लाल तथा सुनील भसीन।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...