Skip to main content

बड़ी रामलीला के रंगमंच पर राजा दशरथ ने फिर निभायी रघुकुल की रीत


हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से सृष्टि की व्यवस्था संचालन का सबसे महत्वपूर्ण लेकिन हृदय विदारक दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों के अर्न्तमन को भावुकता से भर दिया। अयोध्या के राजा दशरथ ने अपनी वृद्धावस्था को देखते हुए जैसे ही भगवान राम को राजपाट देने की घोषणा की तो देवलोक में हाहाकार मच गया और राम को राजगद्दी के स्थान पर चौदह वर्ष का वनवास हो गया।
श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि श्रीराम किसी राजा के पुत्र न होकर श्रीहरि विष्णु के अवतारी थे जो धराधाम से अन्याय, अराजकता एवं अहंकार का नाश करने के लिए अवतरित हुए थे यदि वे राजा बन जाते तो उनके अवतार का हेतु अधूरा रह जाता। देवताओं ने मां सरस्वती की वन्दना कर उनको मंथरा की जिव्या पर बैठाया जिसने केकई को राजा दशरथ से अपने दोनों वरदान मांग लिए जिसमें भरत को राजगद्दी और राम को वनवास हुआ। श्रीरामलीला कमेटी ने आज भारतीय संस्कृति के उस गौरवमयी अतीत का दर्शन कराया जिसमें राजा दशरथ को अपने राजधर्म एवं कुल की मर्यादा बनाये रखने के लिए अपने प्रिय पुत्र राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास में जाने का आदेश देना पड़ा लेकिन रघुकुल की रीति-नीति पर आंच नहीं आने दी जो वर्तमान युग के लिए अनुकरणीय होने का संकेत दे रही है। श्रीरामलीला कमेटी के पात्रों की भावुकता एवं अभिनय शैली जहां दर्शकों के आर्कषण का केन्द्र रही वहीं मंच सज्जा में राजा दशरथ का दरबार, केकई का कोप भवन तथा राजा इन्द्र का दरबार अपनी भव्यता एवं प्राचीनता को गौरवान्वित कर रहा था।
श्रीरामलीला कमेटी के प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि शनिवार को रंगमंच पर पंचवटी, सुन्दरी सूर्पनखा तथा खरदूषण वध की लीला का मंचन किया जायेगा। तीर्थनगरी में बड़ी रामलीला का गौरव प्राप्त करने वाली इस लीला की विशेषता है कि आयोजक मण्डल इसकी व्यवस्था का संचालन अनुशासन एवं विधानपूर्वक करते हैं जिनमें प्रमुख हैं गंगाशरण मददगार, कृष्णमूर्ति भट्ट, महाराज कृष्ण सेठ, रविकान्त अग्रवाल, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, सुनील भसीन, विनय सिंघल, डॉ. संदीप कपूर, कन्हैया खेवड़िया, राहुल वशिष्ठ, रविन्द्र अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील वधावन, नरेन्द्र शर्मा, अनिल सुखीजा तथा विकास सेठ सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का योगदान ही दर्शकों की प्रशंसा का पात्र बनता है।

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...