Skip to main content

बाहरी प्रत्याशियों को वोट देकर पछता रही देश की जनता

हरिद्वार। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर समाज के लिए कानून, व्यवस्था तथा विकास करने का अधिकार देती है लेकिन आज वोट की राजनीति ने कई अन्य विकल्प तलाश लिए हैं इसीलिए जन प्रतिनिधि जनता का वोट लेकर उसे भूल जाते हैं। देश के विभिन्न लोकसभा तथा विधानसभाओं में किए गए सर्वे के अनुरुप सर्वाधिक मायूस उस क्षेत्र के मतदाता होते हैं जो अपने क्षेत्र के अलावा बाहर के प्रत्याशियों का चयन करते हैं। यही कारण है कि देश और समाज में जनता का विश्वास अपने चयनित प्रत्याशियों से उठ गया है।
देश की आजादी को सत्तर साल हो गए हैं तथा 1952 से अब तक देश की जनता लोकसभा तथा विधानसभाओं के 30 से 40 चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी है। यह सत्य है कि राजनेता चुनाव से पूर्व किए गए सभी वादे पूर्ण नहीं कर पाते हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार चुनाव पूर्व किए सभी वादों को भुलाकर देश की जनता का ध्यान विकास से हटाकर व्यर्थ के मुद्दों में उलझा कर उसे मायूस करे। वर्तमान सरकार और देश के प्रधानमंत्री से देश की जनता पहली बार मायूसी का एहसास कर रही है। पहली बात तो यही है कि देश की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को वोट न देकर व्यक्ति विशेष के नाम पर मतदान किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साथ ही उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों स्थानों से जीते भी उस समय बनारस की जनता स्वयं को गौरवान्वित महूसस कर रही थी कि वह एक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर धन्य हो जायेगी और उसके क्षेत्र में पूरे देश की तुलना में सर्वाधिक विकास हांेगे। यह सत्य सिद्ध हो गया है कि जनता जब भी किसी बड़े लालच में फंसकर मतदान करती है तभी उसको सर्वाधिक पछताना पड़ता है। जनता यह भूल गयी थी कि वह एक बाहरी प्रत्याशी को जिता रही है क्योंकि जनता धार्मिक भावनाओं में बह गयी थी उसे बताया गया था कि उस प्रत्याशी को गंगा मैया ने बुलाया है। परिणाम यह हुआ कि चुनाव जीतने के बाद उस बाहरी प्रत्याशी ने उस क्षेत्र की जनता और गंगा मैया दोनों को ही भुला दिया। यह कोई नया प्रयोग नहीं है और न ही नरेन्द्र मोदी ने बनारस की जनता को ठगा है ऐसा हमारे देश में पूर्व से ही होता आया है।
मेनका गांधी का पीलीभीत एवं बरेली से कोई नाता नहीं है लेकिन चुनाव जीत जाती हैं पीलीभीत और बरेली की जनता स्वयं को ठगा महसूस करती है। अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ से और मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से चुनाव जीते वहां की जनता से उनकी उपलब्धि पूछ लो नेहरु परिवार के इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का चुनाव क्षेत्र सुल्तानपुर, रायबरेली है ये वो नेता हैं जो सत्ता के शीर्ष पर रहे पर क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि नहीं। हरिद्वार लोकसभा सीट भी बाहरी प्रत्याशियों के लिए वरदान सिद्ध हुई है यहां से कई बाहरी प्रत्याशी जीते लेकिन उपलब्धि शून्य है इतना ही नहीं नया राज्य बनने के बाद हरीश रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जैसे राज्य के मुख्यमंत्री स्तर के नेता हरिद्वार से सांसद बने लेकिन विकास के नाम पर कोई विशेष उपलब्धि नहीं। यह कहानी केवल यूपी एवं उत्तराखण्ड की ही नहीं है जितने अभिनेता से नेता बने उन्होंने भी अपने-अपने क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं किया यही हाल संतों का है वे भी वोट लेने के बाद क्षेत्र से ऐसे गायब हो जाते है जैसे एक जानवर का सिर बिना सींगों के बेशोभा लगता है। 
देश की जनता अब नाचने गाने वाले अभिनेता तथा घर गृहस्थी छोड़ कर संत बने कथित राजनेताओं को भली प्रकार समझ गयी है रही सही कसर यूपी के संत मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। हमारे देश में आज संतों के चरित्र पर तरह-तरह की किवदन्तियां चल रही है ंऐसी स्थिति में यूपी के मुख्यमंत्री ने वहां पुलिस को निरंकुश बनाकर संतों की रही सही छवि भी धूमिल कर दी। देश की जनता ने यह भी अनुभव किया है कि नेता चाहे कितना ही लोकप्रिय हो वह स्थानीयता को ही महत्व देता है। इसका स्पष्ट प्रमाण मिलता है सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से उन्हांेने एक बार जनपद शाहजहांपुर की तहसील तिलहर से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विजयी हुए लेकिन तिलहर की जनता के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि वह क्षेत्र उनके तत्कालीन प्रतिद्वन्दी सत्यपाल सिंह यादव का था। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अपने गृह जनपद के सैफई गांव का इतना विकास किया कि वह भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सबसे विकसित गांव है जहां राष्ट्रीय स्तर की लगभग सभी सुविधायें उपलब्ध हैं ऐसा विकास भारत के किसी राजनेता ने अपने क्षेत्र में नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि आगामी चुनाव चाहें लोकसभा का हो या विधानसभा का जनता स्थानीय प्रत्याशी को ही वरीयता प्रदान करेगी। ऐसा करने से न केवल संविधान का सम्मान होगा बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। आशा है अगला चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...