Skip to main content

तीन तलाक विधेयक और मुस्लिम संगठनों का विरोध हरिद्वार

केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा तीन तलाक बिल पास करने तथा  राष्ट्रपति द्वारा  हस्ताक्षर कर देने के बाद ही मुस्लिम संगठनों में विरोध के स्वर बुलन्द होने प्रारम्भ हो गए है। भाजपा सरकार इससे पूर्व भी दो सत्रों में तीन तलाक बिल ला चुकी है लेकिन राज्य सभा से स्वीकृति न मिलने के कारण इस बार भाजपा कैबिनेट की स्वीकृति के बाद राष्ट्रपति  से हस्ताक्षर कराने में कामयाब हो गयी है जो आगामी छः माह तक लागू रहेगा तथा बाद में बिल के रुप में सरकार को संसद से पास कराने के लिए दोबारा प्रस्तुत करना होगा। भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन तलाक अध्यादेश पर इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबन्द ने अध्यादेश की निन्दा करते हुए इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी बताया है तो आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए भावी रणनीति बनाने का मसौदा तैयार किया है बोर्ड के महासचिव मौलाना बली रहमानी का कहना है कि सरकार से बोर्ड को यह अंदेशा था कि वह अध्यादेश ला सकती है और सरकार ने जो बदलाव किए हैं वे तर्कसंगत नहीं हैं अतः बोर्ड सुप्रीम कोर्ट जा सकता है बोर्ड अपनी बैठक में इस ममाले पर फैसला लेगा। उन्हाने केन्द्रीय सरकार पर मुसलमानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे दूसरे धर्म के लोगों में उनकी छवि खराब होगी। उन्होंने  केन्द्रीय सरकार की मंशा पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि वह मुस्लिम महिला एवं पुरुषों में बंटवारा करना चाहती है तथा महिलाओं की कथित हिमायती बनकर उनसे दूरी बनाना चाहती है ऐसा करने में वह माहिर है। भाजपा पर मुस्लिम महिलाओं को भ्रमित कर राजनैतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए रहमानी ने कहा कि इस प्रक्रिया में पहले मुस्लिम पक्ष की राय लेनी चाहिए थी ऐसा न करने से ध्ाार्मिक व्यवस्थाओं की अनदेखी हुई है। सरकार द्वारा तीन तलाक अध्यादेश के अनुसार पत्नी को मौखिक, लिखित या इलैक्टिन्न्क माध्यमों से तीन तलाक देना गैर कानूनी होगा जिसके लिए जुर्माने के साथ ही तीन वर्ष के कारागार का प्रावधान किया गया है। पीड़िता के पास यदि नाबालिग बच्चा है तो उसके पालन-पोषण का अधिकार  बच्चे की मां को होगा और मजिस्ट्रेट ट्रायल  द्वारा बच्चे के भरण-पोषण को तय किया जायेगा। हालांकि केंद्रीय  सरकार द्वारा तैयार किए गए अपने विधेयक  के पास न होने के बाद उसने कुछ संशोध्ान भी किए हैं जिसके अनुसार पीड़िता का पक्ष सुनकर मजिस्टेन्न्ट ट्रायल से पहले जमानत दे सकता है तथा घटना की सूचना स्वयं पीड़िता या उसके परिजन ही दर्ज करा सकते हैं  जबकि हलाला की बाध्यता समाप्त कर मजिस्ट्रेट  को पति-पत्नि के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर शादी बरकरार रखने का अधिकार  होगा तथा एक बार में तीन तलाक पीड़िता गुजारा भत्ता की हकदार भी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...