Skip to main content

दूसरों को भ्रम में जीवित रखने का नाम ही राजनीति : यादव

हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा है कि राजनीति और जादू दो ऐसी विद्यायें हैं जो हर किसी के समझ में नहीं आती हैं जिस प्रकार जादू का खेल वास्तविक नहीं होता उसमें जो चीज दिखायी जाती वह वास्तविकता नहीं होती है उसी प्रकार असली राजनीति वही होती है जिसे कोई समझ न पाये और इसी को वास्तविक राजनीति कहते हैं जिससे राजनेता देश और जनता दोनों पर राज करने की नीति बनाते है और इस वर्ग में अब तक तीन नेताओं के नामों को सम्मिलित किया गया है।
आम जनता के समझ में न आने वाली नीति का शुभारम्भ किया था इन्दिरा गांधी ने और उस नीति को और संशोधित करने के साथ उसका अनुसरण किया नरेन्द्र मोदी एवं मुलायम सिंह यादव ने। इन्दिरा गांधी तो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी नीतियां किसी के समझ में नहीं आयीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी किस नीति के तहत सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे और किन नीतियों से वे देश चला रहे तथा किस नीति के तहत दोबारा सत्ता में आयेंगे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। देश तथा दुनिया के नेता वर्तमान में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं लेकिन 2019 में क्या होगा इसका भान किसी को नहीं है मोदी की नीति को न तो भाजपा वाले समझ पा रहे और न ही विपक्ष, जनता तो बेचारी है उसके न चाहते हुए भी उसका वोट ले लिया जाता है।
राजनीति के क्षेत्र में एक कहावत है कि जिस नेता की नीति और नियति यदि दूसरे के समझ में आ जाये तो वह नेता नहीं होता है और मुलायम सिंह यादव का यही गुण उनको नेताजी के नाम का संबोधन प्रदान कर रहा है। उनके अन्दर राष्ट्रप्रेम और अपनत्व की जो भावना है वह भारत के किसी राजनेता में नहीं है। उन्हांेने अपने गांव, अपने क्षेत्र और अपने परिवार को इतने शीर्ष पर पहुंचाया जो पूरे विश्व में एक मिसाल है और सम्पूर्ण भूमण्डल पर सैफई गांव से विकसित कोई गांव नहीं है और उनके परिवार से बड़ा कोई राजनैतिक परिवार नहीं है। उत्तराखण्ड जैसे प्रदेश में पांच लोकसभा सांसद हैं जबकि उनके परिवार में ही पांच सांसद हैं। उम्र के अन्तिम पड़ाव की ओर बढ़ने के कारण वे अपने राजनैतिक उत्तराधिकारियों को जांच परख रहे हैं इसीलिए कभी बेटे की तरफ तो कभी भाई की तरफ हो जाते हैं वे देखना चाहते है कि किसमें कितना दमखम है इसीलिए वे दोनों के साथ हैं।
कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि यादव-यादव का दुश्मन होता है और एक यादव को दूसरे यादव से लड़वाकर ही उस पर विजय पायी जा सकती है तो कोई कहता है कि यादव अपने वंश और बिरादरी का दुश्मन होता है जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने स्वधाम गमन से पूर्व सभी यादवों को निपटा दिया था उसी प्रकार मुलायम सिंह यादव अपनी मेहनत से बनायी हुई पार्टी को इस दुनिया से जाने से पूर्व निपटा रहे हैं। हर किसी के देखने का अपना-अपना नजरिया होता है और सभी अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र होते हैं।
मुलायम सिंह यादव भारत के ऐसे नेता है जिन्होंने जमीन से जुड़कर देश और समाज में अपना अलग स्थान बनाया। वे न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि समाजवाद के भाग्य विधाता हैं उनके परिवार में क्या चल रहा है यह हर किसी की समझ में नहीं आ सकता। राजनीति में न कोई किसी दुश्मन होता है न दोस्त और जो सबसे नजदीक है वही कब दुश्मन बन जाये इसका ज्ञान जिसको हो जाता है वही राजनेता की श्रेणी में आता है। मुलायम सिंह यादव के विषय में समझने से पूर्व उनके अतीत पर निगाह डालनी होगी और भविष्य में क्या होने वाला शायद उसका कुछ ज्ञान हो सके फिलहाल जब तक वे इस धराधाम पर है न तो सपा का बाल बांका होगा न ही उनका परिवार बिखरेगा। जहां तक अपना या पराया बनाने की बात है तो उन्होंने कांग्रेस का भी बनाया, भाजपा का भी बना रहे है उन्हांेने मुसलमानों का भी बनाया और मायावती का भी बनाया उन्होंने अपनी बिरादरी को भी नहीं छोड़ा और उसका भी खूब बनाया और आज भी बना रहे है क्योंकि दूसरे को भ्रम में जीवित रखने का नाम ही राजनीति है, नेता की जय हो।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...