Skip to main content

बड़ी रामलीला ने किया धनुष यज्ञ का मंचन

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद जैसे बहुप्रतीक्षित दृश्य की प्रस्तुति करते हुए समाज को प्रेरणा दी कि गुरु की कृपा हो तो दुर्लभ कार्य को भी सुलभ बनाया जा सका है और भाषा की नम्रता महाक्रोधी और बेलगाम व्यक्ति पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेती है।
लक्ष्मण-परशुराम संवाद श्रीरामलीला कमेटी के सबसे उत्तम दृश्यों में से एक है जिसकी प्रस्तुति का 40 वर्षों से अभिनय करने वाले होटल व्यवसायी तथा पत्रकार डॉ. रमेश खन्ना द्वारा दी जाती है। परशुराम शिवभक्त तथा क्षत्रियों के विरोधी थे और राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर में शिव धनुष को तोड़ने का लक्ष्य रखा था जिसको अन्य राजाओं की असफलता के बाद भगवान राम ने तोड़कर सीता का वरण किया। परशुराम को यह ज्ञान तो था कि उस शिव धनुष को भगवान श्रीहरि के अवतारी के अलावा कोई नहीं उठा सकता लेकिन उन्हें यह ज्ञान नहीं था कि रामावतार हो चुका है। उनके क्रोध का जवाब जहां लक्ष्मण ने क्षत्रित्व भाव में दिया वहीं भगवान राम की नम्रता ने उनको अपना क्रोध भुलाकर राम से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। श्रीरामलीला कमेटी ने आज अपने संगीत दिग्गदर्शक विनोद नयन के माध्यम से जनक दरबार का वह दृश्य प्रस्तुत किया जैसा त्रेता युग में राज दरबारों की व्यवस्था बनाने में किया जाता था। इससे पूर्व रावण-वाणासुर संवाद में भी वाणासुर ने रावण को नीतिगत विचारधारा पर चलने के लिए आगाह किया फिर भी रावण सीता स्वयंवर में गया और एक आकाशवाणी सुनकर भले ही वापस आ गया लेकिन चलते-चलते उसने घोषणा कर दी कि दोबारा जब भारत आऊंगा तो सीता को लंका दिखाऊंगा। श्रीरामलीला कमेटी ने रंगमंच पर सम्पन्न हुए सीता स्वयंवर के पश्चात आज श्रीरामलीला भवन में भगवान श्रीराम के विवाह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें दिल्ली, सहारनपुर एवं धर्मनगरी के बड़े बैण्डबाजों ने धार्मिक स्वर लहरी से शहर में मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ का श्रीगणेश किया। राम विवाह की शोभायात्रा श्रीरामलीला भवन से प्रारम्भ होकर मोतीबाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड होते हुए पुनः रामलीला भवन में सम्पन्न हुई शोभायात्रा का प्रारम्भ से अन्त तक एक सौ से भी अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ जबकि सम्पूर्ण शोभायात्रा मार्ग में पुष्पवर्षा से अभिनन्दन किया गया। श्रीराम बारात की शोभायात्रा को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान करने वालों में प्रमुख थे गंगाशरण मददगार, कृष्णमूर्ति भट्ट, रविकान्त अग्रवाल, महाराजकृष्ण सेठ, भगवत शर्मा ‘मुन्ना, सुनील भसीन, रविन्द्र अग्रवाल, विनय सिंघल, डॉ. संदीप कपूर, कन्हैया खेवड़िया, नरेन्द्र शर्मा, सुनील वधावन, राहुल वशिष्ठ, रमन शर्मा, पवन शर्मा, अनिल सुखीजा, विकास सेठ तथा मयंकमूर्ति भट्ट सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोभायात्रा के संचालन में विशेष योगदान दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...